Search

 
 
 

वामपंथी ताकतों को मजबूत करना पड़ेगा : राम चंद्र ठाकुर

 
Bermo: वामदलों के आह्वान पर महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी अभियान का मंगलवार को समापन हो गया. इस अवसर पर गोमिया प्रखंड के स्वांग में एक सभा का आयोजन किया गया. सीपीएम के राज्य सचिव मंडल के सदस्य कॉमरेड राम चंद्र ठाकुर ने कहा कि देश में लगातार महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है. यह महंगाई और बेरोजगारी अर्थशास्त्र के नियमों के आधार पर नहीं है, बल्कि यह केंद्र की मोदी सरकार की जो जनविरोधी नीतियां हैं और कॉरपोरेट परस्त नीतियां हैं, उनके नतीजे हैं. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/india-speaks-the-world-listens-under-the-leadership-of-pm-modi-deepak-prakash/">प्रधानमंत्री

मोदी के नेतृत्व में भारत बोलता है, दुनिया सुनती है : दीपक प्रकाश
कॉमरेड ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं. वहीं पर इस सरकार के द्वारा सांप्रदायिक तत्वों को संरक्षण देते हुए मंदिर और मस्जिद के विवाद को बार-बार खड़ा किया जा रहा है. कहा कि अगर इस देश को बचाना है, अगर जनता को बचाना है तो सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ेगा. लाल झंडा और वामपंथी ताकतों को मजबूत करना पड़ेगा. सभा को माकपा नेता श्याम सुंदर महतो, प्रदीप विश्वास, राकेश कुमार, विनय महतो, लखन महतो, अजय महतो और भोला स्वर्णकार ने संबोधित किया. जबकि सभा की अध्यक्षता विनय स्वर्णकार ने की. इसे भी पढ़ें- जेएमएम-कांग्रेस">https://lagatar.in/conflict-in-jmm-congress-has-stopped-top-congress-leaders-including-avinash-pandey-met-chief-minister-hemant/">जेएमएम-कांग्रेस

में अंर्तकलह पर विराम !, मुख्यमंत्री हेमंत से मिले अविनाश पांडे समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही