- पिछले 40 सालों में हजारीबाग लोकसभा सीट नहीं निकाल पायी है कांग्रेस - वाम दलों ने झामुमो और कांग्रेस की बढ़ा दी टेंशन Pravin Kumar Ranchi: लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में वाम दल ने कांग्रेस और झामुमो की टेंशन बढ़ा दी है. इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्ल्युसिव एलायंस यानि भारतीय राष्ट्रीय विकासवादी समावेशी गठबंधन के पूर्व के बैठकों में राज्य स्तर पर दलों के बीच सीटों को लेकर तालमेल करने की बात कही गई थी. लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर राज्य में इंडिया गठबंधन की बैठक अब तक नहीं हुई है. वहीं वाम दल कोडरमा, हजारीबाग, राजमहाल धनबाद और पलामू लोकसभा सीटो पर चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. सीपीआई को राष्टीय पार्टी की मान्यता कायम रखने के लिए चुनाव लड़ना ही होगा, जबकि दूसरे वाम दलों को आपनी सिंबल को कायम रखना भी चुनौती है. वाम दल राज्य में चार लोकसभा सीटों पर मजबूत आधार रखते हैं. सीट शेयरिंग में इन्हें स्थान नहीं मिला तो राज्य के कई लोकसभा सीटो पर इंडिया गठबंधन का टेंशन बढ सकता है.
सीटें नहीं मिली तो वामदल इंडिया गठबंधन से कर सकता है किनारा
वामदल झारखंड का 14 लोकसभा संसदीय सीटों में से न्यूनतम चार सीटों पर चुनाव लडना तय माना जा रहा है. मासस धनबाद, सीपीआई हजारीबाग, सीपीएम राजमहल और माले कोडरमा सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करेगी. 2004 के लोकसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन के तहत झामुमो, कांग्रेस, राजद और वाम दल मिलकर चुनाव लड़े थे. भाजापा एक कोडरमा सीट पर ही चुनाव जीत पाई. जबकि 2019 में तीन दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था. जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद शमिल थे, महागठबंधन दो सीटों पर ही सिमट गई. वाम नेता मानते है बड़े दलों को उदारता दिखते हुए वाम दलों को चार सीटें देनी चाहिए. वाम दलों को साथ लेकर ही इंडिया गठबंधन भाजपा को राज्य में करारी शिकस्त दे सकती है. क्या कहते हैं वाम नेता
भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा वाम दल इंडिया गठबंधन में शामिल है. गठबंधन के सभी दलों को मिलजुल के चुनाव लड़ना चाहिए तभी भाजपा को शिकस्त दे सकते हैं. कि पिछले साल लोकसभा में हमारी पार्टी कोडरमा सीट पर चुनाव लड़ी थी. कोडरमा सीट पर माले का दावा बनता है हमने तैयारी शुरू कर दी है. मासस के अरुप चटर्जी ने कहा पार्टी धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी. फरवरी में उमीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी. धनबाद लोकसभा सीट पर कैंडिडेट खड़ा करने को लेकर पार्टी की सेंट्रल कमिटी ने निर्णय लिया है. सीपीआई (एम) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा ने कहा पार्टी राजमहल लोकसभा सीट पर दावेदारी गठबंधन में की है. तमिलनाडु में सभी दल आपस में सीट शेयरिंग कर चुके हैं. झारखंड में सीट शेयरिंग को लेकर अभी कुछ तय नहीं हुआ है. पार्टी राजमहल सीट पर तैयारी कर रही है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा गठबंधन के तहत हजारीबाग सीटों पर हमारी दवेदारी है पिछले 40 सालों में सालों से इस चीट को कांग्रेस ने कभी जीत नही पाया. हजारीबाग लोकसभा सीट को पिढले 40 सालों में दो बार 1991 और 2004 भाकपा ही जीता है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment