Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वामदलों की बैठक संपन्न, 20 मई को होगा राज्यस्तरीय सम्मेलन

Ranchi : शुक्रवार को वामदलों की बैठक भाकपा माले राज्य कार्यालय में सम्पन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता पोलित ब्यूरो कमिटी के सदस्य जर्नादन प्रसाद ने की.बैठक में भाकपा माले राज्य सचिव मनोज भक्त, राज्य कमिटी सदस्य भुवनेश्वर केवट, मोहन दत्ता, माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ,राज्य सचिव मण्डल सदस्य समीर दास, भाकपा के रांची जिला सचिव अजय सिंह, मासस राज्य कमिटी सदस्य राजेंद्र गोप, शुशांतो मुखर्जी, आरएसपीआई के गणेश दीवान वर्मा एसयूसीआई के मिंटू पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे .

लोकतंत्र और संविधान पर हमले जारी हैं

वामदलों नेताओं ने कहा है कि केन्द्र सरकार पूरी तरह तानाशाही बन गई है. लोकतन्त्र और संविधान पर लगातर हमले जारी है. देश बचाने की लडाई में वाम जनवादी ताकतों को एकताबद्ध कर संघर्ष को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा. इसके लिए आगामी 20 मई को राजधानी रांची में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन अयोजित करने का निर्णय लिया गया. कन्वेंशन सांप्रदायिक कॉरपोरेट फासीवादी हमले, झारखंडी जनता के सवाल और वाम जनवादी शक्तियों का संघर्ष विषय पर आयोजित होगा. जिसमें जनांदोलनों से जुड़े कई हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा. कन्वेंशन के पूर्व 10 सूत्री जनमुद्दों पर आधारित चार्टेडऑफ डिमांड तैयार किया गया. जिसमें स्थानीय एवं नियोजन नीति पर अविलांब सर्वदलीय बैठक आयोजित कर स्थानीय एवं नियोजन नीति जल्द तैयार कर रोजगार की गारंटी करने, जंगल जमीन और खनिज लूट और विस्थापन पर लगाम लगाने, स्वस्थ्य और शिक्षा का निजीकरण पर रोक लगाने. मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं में मजदूरी और कार्यदिवस में बढ़ोतरी करने, महंगाई और श्रम कानूनों में संशोधन वापस लेने समेत कई मांगें शामिल हैं. अगली बैठक 2 मई को माकपा राज्य कार्यालय में होगी. जिसमें आगे की रणनीति तय होगी. इसे भी पढ़ें – सचिवालय">https://lagatar.in/bjp-leaders-will-appear-at-dhurva-police-station-on-saturday-for-questioning-in-secretariat-siege-case/">सचिवालय

घेराव मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को धुर्वा थाने में हाजिरी लगायेंगे भाजपा नेता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही