Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर वामदलों ने की बैठक, उम्मीदवारी पर चर्चा

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर वामदलों की संयुक्त बैठक रामगढ़ मेन रोड स्थित भाकपा-माले पार्टी कार्यालय में हुई. विधानसभा उपचुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लडने के लिए वामदलों का उम्मीदवार खड़ा करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया. इसकी तैयारी के लिए 2 फरवरी को गोला में, 3 फरवरी को दुलमी में जबकि 5 फरवरी को रामगढ़ में संयुक्त रुप से वामदलों की मीटिंग होगी. इस बैठक में भाकपा- माले जिला सचिव कामरेड भुनेश्वर बेदिया, मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) के वरिष्ठ नेता कामरेड मिथिलेश सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के झारखंड राज्य सचिव कामरेड महेंद्र पाठक, भाकपा- माले जिला कमेटी सदस्य देवकीनंदन बेदिया, माले जिला कमेटी सदस्य बिगेन्द्र ठाकुर, लालचंद ठाकुर, मासस के हजारीबाग जिला सचिव आरडी मांझी, मासस के नेता बसंत कुमार और माले के पवन गोप शामिल थे. इसे भी पढ़ें: रेलवे">https://lagatar.in/railway-gate-disaster-on-life-patients-die-due-to-not-getting-treatment-on-time/">रेलवे

फाटक, जान पर आफत : समय पर इलाज नहीं म‍िलने से चली जाती है मरीजों की जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही