Search

 
 
 

वाम दलों ने वकीलों के कार्य बहिष्कार आंदोलन का किया समर्थन

 
Ranchi : वाम दलों ने कोर्ट फी में भारी बढ़ोतरी के विरोध में वकीलों के कार्य बहिष्कार आंदोलन का खुल कर समर्थन किया है. राज्य सरकार से मांग की है कि वह कोर्ट फी  में बढ़ोतरी को वापस ले. अधिवक्ताओं के आंदोलन को जल्द खत्म कराये. न्यायिक मामलों में लोगों को सहूलियत दे.

कोर्ट फीस में बढ़ोतरी को वापस ले सरकार - प्रकाश विप्लव

माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा राज्य सरकार द्वारा कोर्ट फी बढ़ोतरी के विरोध में पार्टी ने पिछले दिनों आंदोलन भी किया था. अब इस जनविरोधी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यों का वहिष्कार कर रहे हैं, जिसका खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. झारखंड सरकार का यह कदम कहीं से भी उचित नहीं है. यहां न्यायिक प्रक्रिया महंगी होने से सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों को हो रही है. इसलिए माकपा राज्य सरकार से मांग करती है कि अविलंब कोर्ट फीस में की गई बढ़ोतरी को वापस ले.

वकीलों के आंदोलन का समर्थन- भाकपा

वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक और राज्य कार्यकारणी के सदस्य अजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने स्टांप ड्यूटी सहित कई जुडिशल मामलों में दाम को बढ़ाकर राज्य की जनता पर महंगाई का बोझ डाला है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जनहित में वकीलों के आंदोलन का समर्थन करती है. इसे भी पढ़ें – शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-hospital-superintendent-will-summon-answer-from-dietician/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : अस्पताल अधीक्षक डाइटीशियन से करेंगे जवाब तलब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही