Search

 
 
 

केरलम में लेफ्ट का किला ढहा, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन ने परचम लहराया, राहुल ने जनता को धन्यवाद दिया

केरलम में लेफ्ट का किला ढह गया है. सीएम पी विजयन की विदाई हो रही है. कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन UDF वहां अगली सरकार बनाने जा रहा है.
 

NewDelhi  : केरलम में लेफ्ट का किला ढह गया है. सीएम पी विजयन की विदाई हो रही है. कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन UDF वहां अगली सरकार बनाने जा रहा है.

 

 

चुनाव आयोग 140 सीटों में से 126 के रिजल्ट जारी कर चुका है. कांग्रेस अब तक  63 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. CPI(M) को महज 25 सीटों पर  जीत  मिली है. कांग्रेस की सहयोगी IUML 22 सीट हासिल कर चुकी है.

 

 

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर केरलम की जनता को धन्यवाद दिया है. उन्होंने लिखा, निर्णायक जनादेश के लिए केरलम में मेरे भाइयों और बहनों को धन्यवाद.

 

 

 
आगे लिखा कि कठिन संघर्ष और अच्छी तरह से चलाये गये  अभियान के लिए प्रत्येक यूडीएफ नेता और कार्यकर्ता को बधाई.

 


राहुल गांधी ने लिखा, जैसा कि मैंने पहले कहा, केरलम में प्रतिभा है, केरलम में क्षमता है और अब केरलम में यूडीएफ सरकार है जिसका लक्ष्य दोनों का दोहन करना है. मैं जल्द ही अपने केरलम परिवार से मिलने के लिए उत्सुक हूं.

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने लिखा. सच्चा कल्याण और वास्तविक आर्थिक सशक्तिकरण अब केरलम में शुरू होगा.

 


 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मैं कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ पर भरोसा रखने के लिए केरल के प्रत्येक मतदाता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं.

 


 उन्होंने लिखा, मैं प्रत्येक नेता, कार्यकर्ता और हमारे यूडीएफ सहयोगियों को भी धन्यवाद देता हूं जिनकी अथक मेहनत और समर्पण ने लोगों का जनादेश हासिल किया है.

 


हम केरलम और यूडीएफ के जन-केंद्रित शासन मॉडल की खोई हुई महिमा को बहाल करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं.

 


जयराम रमेश ने लिखा,  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केरलम की जनता को हार्दिक धन्यवाद देती है कि उन्होंने यूडीएफ को भारी बहुमत से सेवा का मौक़ा दिया है.

 


 हमारी ज़िम्मेदारी हम पहचानते हैं और केरलम की जनता ने जो विश्वास हम में जताया है, हम उस पर खरा उतरेंगे.  केरलम को छोड़ कर जो अन्य नतीजे आए.हैं वो हमारी उम्मीदों से कम हैं.  

 


लेकिन हम ना निराश हैं ना हताश.  हम विचारधारा की लड़ाई लड़ रहे हैं.  एकतंत्र और झूठ के ख़िलाफ़ लोकतंत्र और सच की लड़ाई का रास्ता हमेशा लंबा और कठिन होता है.  

 

परंतु हम संकल्प और दृढ़ता से एकनिष्ट हो कर आगे बढ़ते रहेंगे. जल्द ही हम नतीजों का गहराई से विश्लेषण करेंगे. 
  


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही