Search

 
 
 

रांची: जगरनाथपुर बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर

 
Ranchi: धुर्वा स्थित जगरनाथपुर बस्ती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. झालसा के निर्देश पर 90 दिवसीय जागरुकता और आउट रिच कैंपेन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा शिविर लगाया गया. इसका मार्गदर्शन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची ने किया. सहायक एलएडीसी रांची शिवानी सिंह ने नालसा असंगठित मजदूर के लिए विधिक सेवा योजना पर प्रकाश डालते हुए असंगठित क्षेत्र के मजदूर के निबंधन के संबंध में जानकारी दी. शिवानी ने मजदूरों को निबंधन करने के बाद मिलने वाले लाभ के बारे में बताया. साथ ही नालसा ने बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना 2015 के संबंध में विस्तार से बताया. बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा आदि कुप्रथाओं की रोकथाम व उन्मूलन के बारे में भी जानकारी दी. डालसा से मिलने वाले नि:शुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी और सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई. उपस्थित लोगों के बीच पीएलबी ने नालसा की योजना से संबंधित पंप्लेट व पुस्तिका का वितरण किया. मौके पर पिंकू कुमारी, संगीता देवी, सूरज मुंडा, अरविंद कुमार, पीएलबी व डीएलएसए रांची मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही