Search

 
 
 

लातेहार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

 
Latehar: लातेहार में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के निर्देश पर मजदूर दिवस के मौके पर शिविर लगाया गया. पारा लीगल वोलेंटियर नीरज कुमार, इंद्रनाथ प्रसाद व आजाद अहमद ने महुआंडाड़ बाजार में लोगों को जागरुक किया. मजदूरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्रम ही राष्ट्र की पूंजी है. समाज व राष्ट्र के निर्माण में श्रमिको का अहम योगदान है. श्रमिकों को अपने कानूनी हक व अधिकारों की जानकारी होनी चाहिये. उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा दी जाने वाली निशुल्क सेवा की जानकारी दी. इसके साथ ही मजदूरों को श्रम कानूनों की भी जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-track-damaged-near-sonuva-station-utkal-express-narrowly-escaped/">चक्रधरपुर

: सोनुवा स्टेशन के पास पटरी क्षतिग्रस्त, उत्कल एक्सप्रेस बाल-बाल बची
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही