Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Advertisement
Advertisement
Bermo : बोकारो जिला अंतर्गत तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर के लोक अदालत भवन में 9 नवंबर को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति ने नालसा,झालसा के निर्देश पर किया गया.शिविर में जिला जज द्वितीय अनिल कुमार, बोकारो जिला विधिक प्राधिकार समिति की सचिव लूसी सोरेन तिग्गा एवं अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू मौजूद थे.शिविर में अनुमंडल की शिक्षिका, सहिया एवं आशा वर्करों को कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गयी. महिलाओं से जुड़े कानूनी पक्षों की जानकारी देते हुए जिला जज द्वितीय अनिल कुमार ने शिविर में कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर नालसा, झालसा के निर्देशानुसार अनुमंडल के सुदूरवर्ती  गांवों में विभिन्न विषयों पर कानून की जानकारी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि आज का शिविर महिला संबंधी कानूनी जानकारी पर आधारित है. इसे भी पढ़ें-Dhanbad">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-and-mpl-were-being-cheated-in-this-way-the-police-disclosed/">Dhanbad

: बीसीसीएल और एमपीएल को इस तरह लगाया जा रहा था चूना, पुलिस ने किया खुलासा

इसकी शुरूआत अपने घर से ही होती है

लूसी सोरेन तिग्गा ने कहा कि शिविर में विशेष तौर पर महिला शिक्षकों, सहिया एवं आशा वर्करों को कानून की जानकारी दी जा रही है, ताकि यहां से सीख कर अपने कार्य क्षेत्र में जाएं और सभी महिला व पुरुष को इस जानकारी से अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षिका एवं सहिया कानूनी पहलूओं की जानकारी लेकर नींव के पत्थर का काम करेंगी.एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने घरेलू महिला उत्पीड़न के बारे में कहा कि इसकी शुरूआत अपने घर से ही होती है. घर में महिलाओं को शारीरिक या मानसिक रूप से उत्पीड़ित किया जाता है. उन्हें दहेज के लिए या फिर बेटे पैदा नहीं करने के कारण प्रताड़ित किया जाता है. प्रताड़ित महिलाएं यदि एनजीओ या फिर न्यायालय में आवेदन देती है तो त्वरित कार्रवाई होती है. उन्हें मुफ्त में वकील भी न्यायालय मुहैया कराता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही