Search

 
 
 

Ramgarh News: कानूनी जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी गई कानूनी सहायता की जानकारी

Ramgarh News: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मो. तौफीकुल हसन तथा सचिव अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एलएडीसी असिस्टेंट अभिनव कुमार ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.
 
ग्रामीणों को दी गई कानून की जानकारी

Ramgarh News: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ द्वारा संचालित ‘जस्टिस सर्किट’ अभियान के पांचवें दिन मांडू प्रखंड के चुंबा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है.

इसे भी पढ़ें: 

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मो. तौफीकुल हसन तथा सचिव अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में एलएडीसी असिस्टेंट अभिनव कुमार ने ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.

 

उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है. साथ ही, पारिवारिक विवाद, बिजली और बैंक से जुड़े निपटारा योग्य मामलों को लोक अदालत के जरिए शीघ्र सुलझाने की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से इसका लाभ उठाने की अपील की.

 

कार्यक्रम में मुखिया राजेंद्र कुशवाहा, भीम प्रजापति, गुंजन देवी, अमित बेलथरिया सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, ग्रामीण एवं पारा लीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही