Search

 
 
 

धार्मिक न्यास बोर्ड और मंदिर समितियों के बीच कानूनी लड़ाई छिड़ी

 
Vinit Abha Upadhyay  Ranchi  :  झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के गठन के बाद से अलग-अलग मंदिर समितियों और बोर्ड के बीच कानूनी लड़ाई छिड़ चुकी है. रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर, चतरा जिले के विश्वविख्यात इटखोरी भद्रकाली मंदिर, हजारीबाग के पंच मंदिर और रांची के मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर की निवर्तमान कमिटी अब तक धार्मिक न्यास बोर्ड को हाईकोर्ट में चुनौती दे चुकी है. सभी मामलों में बोर्ड के आदेश पर हाईकोर्ट रोक लगा चुका है. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में ये तक कहा है कि आखिर किस अधिकार से बोर्ड वर्षों से मंदिर का संचालन कर रही कमिटियों को भंग कर नये लोगों को समिति में पदाधिकारी बना रहा है और उन्हें वित्तीय शक्तियां दे रहा है. पहाड़ी मंदिर, इटखोरी भद्रकाली मंदिर, पंच मंदिर हजारीबाग और रांची के हनुमान मंदिर के मामलो में निवर्तमान कमिटी की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता अभय मिश्रा बताते हैं कि न्यास बोर्ड दशकों से बनी कमिटी को बिना किसी उचित कारण के भंग कर नये लोगों की कमिटी घोषित कर दी जा रही है और उसे मंदिर की वित्तीय शक्तियां भी दे दी जा रही है, जिसके कारण मामला हाईकोर्ट पहुंच रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही