Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कानूनी अधिकारिता शिविर 21 को, डीडीसी ने की समीक्षा

Latehar : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी 21 मई को गारू प्रखंड के बारेसांढ़ में कानूनी अधिकारिकता शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर की सफलता के लिए उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में ऑनलाइन एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कानूनी आधिकारिकता शिविर में सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया गया. इसके लिए विभागवार योजना व लाभुकों की सूची तैयार की गयी. डीडीसी ने कहा कि इस शिविर का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलना चाहिए, तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी. उन्होंने योजनाओं के सुयोग्य पात्रों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ देने की बात कही. समाज के अंतिम पायदान पर खड़े कमजोर एवं वंचित लोगों को उन्हें उनकी कानूनी अधिकारों की जानकारी देने की बात कही. शिविर में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों एवं ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया. बैठक में अधिकारियों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इसे भी पढ़ें : 1972">https://lagatar.in/circuit-bench-of-high-court-was-started-in-doranda-in-1972-friday-was-the-last-working-day-in-the-old-building/">1972

में डोरंडा में शुरू हुई थी हाईकोर्ट की सर्किट बेंच, शुक्रवार को हुआ पुराने भवन में अंतिम कार्यदिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही