Patna News: बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने अपना इस्तीफा विधान परिषद के उपसभापति को सौंपा. वे लंबे समय से विधान परिषद से जुडे रहे और सभापति के रूप में अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही का संचालन किया और विभिन्न संसदीय प्रक्रियाओं में भूमिका निभाई.
अवधेश नारायण सिंह के पद छोड़ने के बाद परिषद में नए सभापति के निर्वाचन की प्रक्रिया महत्वपूर्ण हो गई है. उनके इस्तीफ के बाद अब राजनीतिक दलों के बीच नए सभापति के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
इसे भी पढ़ें:
सत्ता पक्ष की ओर से नए सभापति के नाम पर जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना जाताई जा रही है. हालांकि अंतिम तस्वीर निर्वाचन प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी. फिलहाल अवधेश नारायण सिंह के त्यागपत्र के साथ ही नए सभापति के निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

