Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधान परिषद चुनाव : उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार की 30 सीटों के लिए वोटिंग 20 जून को, शिवसेना की रिजॉर्ट पॉलिटिक्स, विधायक लग्जरी होटल में शिफ्ट

Advertisement
Advertisement
Mumbai : महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव से पहले शिवसेना अलर्ट हो गयी है. खबर है कि शिवसेना ने गुरुवार को अपने विधायकों को पूर्वोत्तर मुंबई के पवई में एक लग्जरी होटल में शिफ्ट कर दिया है. जानकारों के अनुसार पिछले हफ्ते हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा से मात खाने के बाद शिवसेना ने ऐहतियात के तौर पर यह कदम उठाया है. गुरुवार देर रात शिवसेना के विधायक और केबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे भी होटल पहुंच थे. सूत्रों के अनुसार सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का नेतृत्व कर रही शिवसेना पने अपने विधायकों को शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के लिए बुलाया था. बैठक के बाद शिवसेना नेता अनिल देसाई ने मीडिया को जानकारी दी कि पार्टी के विधायकों को राज्य के उच्च सदन के लिए 20 जून को होने वाले चुनाव और मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सामान्य निर्देश दिये गये हैं. कहा कि सभी निर्दलीय विधायक और छोटे दल महा विकास अघाडी के समर्थन में हैं.

10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार

बता दें कि राज्यसभा चुनाव की तरह विधान परिषद का मुकाबला भी बेहद करीबी होगा, क्योंकि विधान परिषद की 10 खाली सीटों के लिए 11 उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा के 5 उम्मीदवार प्रसाद बालक, श्रीकांत भारतीय, प्रवीण दरेकर, उमा खापरे, राम शिंदे जबकि, कांग्रेस, शिवसेना और राकांपा से दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं. शिवसेना से सचिन अहिर और नंदूरबार के शिवसेना जिला प्रमुख आमशा पाडवी नामांकन दाखिल कर चुके हैं. एनसीपी से रामराजे नाईक निंबालकर और एकनाथ खड़से ने नामांकन दाखिल किया है.

20 जून को 30 सीटों पर होंगे चुनाव

20 जून को देश भर में 30 सीटों पर वोट डाले जायेंगे, जिनमें 13 सीटें उत्तर प्रदेश, 10 महाराष्ट्र और 7 सीटें बिहार की हैं. बिहार में 7 सीटों पर चुनाव है. इसमें से 2 पर बीजेपी और 2 पर जदयू को जीत मिलती दिख रही है. राजद ने 3 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. लेकिन अगर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारती है, तो एक सीट पर राजद का खेल खराब हो सकता है. महाराष्ट्र की 10 सीटों में से 4 पर बीजेपी एनसीपी 2 और कांग्रेस का 1 पर जीतना तय माना जा रहा है. शिवसेना 2 सीटों पर जीत सकती है. आखिरी सीट पर पेंच फंस सकता है. वहीं यूपी की 13 सीटों में से 9 पर बीजेपी और 4 पर सपा का जीतना तय माना जा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही