Search

 
 
 

लेंसकार्ट ड्रेस कोड विवाद, बाबा बागेश्वर धाम की एंट्री, कहा, तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, देश भर में प्रदर्शन जारी

दरअसल पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर कंपनी (लेंसकार्ट)का एक पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ था. इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक, कलावा और बुर्का पहनने पर रोक की बात लिखी हुई थी.
 

 New Delhi : आईवियर कंपनी लेंसकार्ट का ड्रेस कोड मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. खबरें आ रही है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.  

 

हिंदू संगठनों से जुड़े सदस्य पिछले चार  दिनों से  शहरों के लेंसकार्ट स्टोर में जाकर कर्मचारियों को तिलक लगा रहे और हाथों में कलावा बांध रहे हैं.

 


इस बीच बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कंपनी के प्रमोटर्स से कहा, ‘तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है?  तंज कसा कि तेरो कक्का का भारत है क्या?  फिर कहा, हमारे तो बाप का भारत है. उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदू संस्कृति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
 

 

दरअसल पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर कंपनी (लेंसकार्ट)का एक पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ था. इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक, कलावा और बुर्का पहनने पर रोक की बात लिखी हुई थी.

 


हालांकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ छूट दी गयी थी. इन दिनों लेंसकार्ट के इस कथित ड्रेस कोड को लेकर देशभर में बड़ा विवाद छिड़ गया है. देश भर के कई राज्यों में कंपनी के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन जारी है,   
 

  
 
मामले की तह में जायें तो यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब एक्टिविस्ट शेफाली वेद्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंपनी की कथित नीति का स्क्रीनशॉट साझा किया.

 


शेफाली ने कंपनी के फाउंडर पीयूष बंसल से पूछा कि  एक तरफ हिजाब की अनुमति है, लेकिन बिंदी और कलावा पर रोक क्यों है. इसके बाद सोशल मीडिया पर लेंसकार्ट को लेकर हंगामा बढ़ गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही