Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुष्ठ जागरुकता अभियान पखवाड़ा शुरू, डॉ. रमण बोले- रोग को छुपाएं नहीं, समय पर कराएं इलाज

Koderma : राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान की शुरुआत अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पी मिश्रा, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार, उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्‍ज्वलित कर किया. डॉ. रमण कुमार ने इस अभियान के बारे में बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हर वर्ष स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान पखवाड़ा आरंभ होता है, जो 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा. कुष्ठ एक बैक्टीरिया जनित रोग है, जो मुख्यतः चर्म एवं चर्म के नीचे तंत्रिकाएं को प्रभावित करता है. इसके शुरुआती लक्षण एवं लॉन्ग इनकुबेशन पीरियड होने तथा बैक्टीरिया के लंबे समय तक शरीर में रहने के कारण होने वाली दिव्यांगता की अनभिज्ञता के कारण यह अभी तक समाज में व्याप्त है. बीमारी के लक्षण होने पर लोगों को खुलकर सामने नहीं आने एवं ससमय इलाज नहीं कराने के कारण कुष्ठ रोग के उन्मूलन में परेशानी आ रही है. कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए इसके प्रति जागरुकता के लिए 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा.

सभी गांवों में चलाया जाएगा जागरुकता अभ‍ियान

स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां विद्यालयों एवं जिले के सभी गांवों में की जाएगी. प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा प्रमुख के नेतृत्व में कुष्ठ रोग के प्रति जागरुकता लाने के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा. ग्रामसभा में कुष्ठ रोग के उन्मूलन का संदेश पढ़ा जाएगा. ग्राम सभा प्रमुख द्वारा सभी ग्राम सदस्यों को कुष्ठ रोग के प्रति किसी प्रकार के भेदभाव नहीं करने की अपील की जाएगी, ताकि रोग एवं रोग से जुड़ी कुरीतियों का उन्मूलन हो सके. सभी आम लोगों की तरह सामाजिक जीवन व्यतीत कर सकें. जागरुकता रथ द्वारा कुष्ठ रोग के उन्मूलन एवं कुष्ठ रोगियों से भेदभाव नहीं करने तथा कुष्ठ रोग का ससमय इलाज कराने आदि महत्वपूर्ण विषयों का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से कोडरमा जिले के सभी प्रखंडों में कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-attack-on-a-mosque-in-peshawar-20-killed-more-than-90-injured/">पाकिस्तान

: पेशावर में स्थित एक मस्जिद पर हमला, 20 की मौत, 90 से ज्यादा घायल
कार्यक्रम को शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती एवं जिला आयुष पदाधिकारी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम के अंत में सभी चिकित्सक एवं कर्मचारियों को कुष्ठ उन्मूलन संबंधित शपथ दिलाई गई. एवं सभी प्रखंडों में कुष्ठ उन्मूलन जागरुकता अभियान रथ को हरी झंडी दिखा कर प्रखंडों के लिए रवाना किया गया. मौके पर फिजियोथेरेपिस्ट राजीव रंजन, कार्यालय सहायक अजीत कुमार, अरुण कुमार, सिद्धांत ओहदार, दीपेश कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, रूपेश कुमार, गणेश कुमार एवं सदर अस्पताल एवं सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-chief-minister-nitish-kumar-announces-accepts-to-die-but-will-not-go-with-bjp/">बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐलान, मर जाना कबूल, लेकिन बीजेपी के साथ जाना नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही