Search

 
 
 

कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं, समय रहते इलाज संभव- डॉ. शोभना टोप्पो

 
Latehar :  कुष्ठ उन्मूलन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सदर अस्पताल के सभागार में किया गया. जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. शोभना टोप्पो ने कुष्ठ मरीजों के लक्षण और उनकी पहचान कैसे करें, इस पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है. समय रहते इसका इलाज संभव है. अपने-अपने क्षेत्रों में कुष्ठ रोगियों को चिन्हित करने और उनका समुचित इलाज करने की बात कही, ताकि लातेहार जिले से कुष्ठ रोग का उन्मूलन किया जा सके. दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में समाज में कुष्ठ रोग को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और समय रहते कुष्ठ रोग से ग्रसित रोगियों की पहचान कर उचित इलाज करने पर चर्चा की गई. प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षक डॉ. राजेश कुमार, जिला कुष्ठ सलाहकार डॉ. नीलमणि, प्रशिक्षु डॉ. राजेश कुमार झा, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. आरबी ठाकुर, एमपीडब्ल्यू आदर्श कुमार, रंजन उरांव और शंकर उरांव समेत कई चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-neighbor-attacked-with-sikkad-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में पड़ोसी ने किया सिक्कड़ से हमला [wpse_comments_tempate]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही