Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

15 से 28 जून तक कुष्ठ रोग खोज अभियान : स्कूलों में होगी प्रतियोगिता

Ranchi : राज्य के सभी जिलों में 15 जून से 28 जून तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा, ताकि रोग से ग्रसित लोगों को समय पर इलाज मिल सके. शारीरिक अक्षमता और विकृति से बचाया जा सके. राज्य स्तरीय कुष्ठ जागरूकता मीडिया कमेटी की बैठक के दौरान एनएचएम के अभियान निदेशक डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कुष्ठ रोग माइकोबैक्टेरियम लैप्री नामक जीवाणु के कारण होती है. बीमारी का मुख्य असर इंसान के हाथ, पैर, चमड़े, आंख और नाक की लाइनिंग पर पड़ता है. साथ ही आईईसी के माध्यम से सामान्य आबादी में जागरूकता और प्रचार-प्रसार जिला से लेकर पंचायत स्तर पर करने का निर्देश दिया गया.

जागरूकता के लिए स्कूलों में प्रतियोगिता का होगा आयोजन

प्रत्येक स्कूल में बच्चों को कुष्ठ रोग जागरूकता के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सहियाओं को राज्य के द्वारा ऑनलाइन संबोधन एवं समीक्षा किए जाने का निर्देश दिया गया. निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कुष्ठ का इलाज 12 महीने चलता है. इस अवसर पर डॉ अनिल कुमार, उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ, रंजीत पाठक, अकाय मिंज तथा सहयोगी संस्थान के प्रतिनिधि ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें – कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-rjd-attacked-koderma-mp-and-mla-including-3-news/">कोडरमा

: राजद ने कोडरमा सांसद और विधायक पर बोला हमला समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही