Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वन संरक्षण पर ध्यान कम सरकारी राशि के बंदरबांट पर ध्यान ज्यादा !

Chandwa : वन क्षेत्र के भूषाढ़ जिंदा नाला पर वन विभाग चेक डैम का निर्माण करा रहा है. आरोप है कि डैम निर्माण योजना में सरकारी राशि के बंदरबांट पर नजर ज्यादा है. योजना से संबंधित कार्यस्थल पर बोर्ड नहीं लगाता जाता, जिससे आमजनों को योजना से संबंधित जानकारी नहीं मिल पाती है. विभाग का वन संरक्षण पर कम और सरकारी राशि के बंदरबांट पर ध्यान ज्यादा रहता है. आम तौर पर डैम का निर्माण कराने का उद्देश्य जल का संचय करना है. जमीन के अंदर के जलस्तर को बढ़ाना तथा गर्मी के मौसम में जब क्षेत्र में पानी किल्लत हो उस समय उसका उपयोग करना है. इसे भी पढ़ें:हिंडनबर्ग-अडानी">https://lagatar.in/sc-expresses-concern-over-heavy-loss-to-investors-in-hindenburg-adani-case/">हिंडनबर्ग-अडानी

मामले में SC ने निवेशकों के भारी नुकसान पर चिंता जतायी

कई तरह के लग रहे आरोप

वन विभाग जेसीबी मशीन से काम करवाता है. इससे क्षेत्र के मजदूर को रोजगार नहीं मिल पाता है और वे दूसरे राज्य रोजगार की तलाश में जाते हैं. वहीं चैक डैम के निर्माण में घटिया किस्म के पत्थर का इस्तेमाल किया जा रहा है. वन विभाग के कर्मचारी चेक डैम की आकृति बनाने के लिए बहते हुए पनी के उपर मिट्टी डलवाने का काम करते हैं. साथ ही चेक डैम के पेट में पड़ने वाले पेड़ को सीधे तौर पर न मार कर पेड़ के चारों ओर का मिट्टी काट कर हटा दिया गया है. इससे पेड़ स्वत: सूख जाएगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/VVVV-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

क्या कहते हैं वन क्षेत्र पदाधिकारी

इस बाबत वन क्षेत्र पदाधिकारी कहते हैं कि यह विभाग का छोटा काम है. प्राक्कलन के हिसाब से कार्य हो रहा है. जंगल में पानी बचेगा, पशु-पक्षी को गर्मी में पानी मिल पायेगा. योजना बोर्ड लगाने के संबंध में कहते हैं बोर्ड लिखने के लिए दिया गया. लिखाने के बाद उसे निर्माण स्थल पर लगा दिया जायेगा. रही पत्थर की बात तो उसे जंगल से ही जमा कर इस्तेमाल करना है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/VVVV-4.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें:ध्वनि">https://lagatar.in/hc-strict-on-noise-pollution-ban-on-loudspeaker-after-10-pm-instructions-to-ranchi-dc-ssp-and-municipal-commissioner/">ध्वनि

प्रदूषण पर HC सख्त, रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर लगाएं रोक, रांची डीसी,SSP और नगर आयुक्त को निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही