Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बन रहा कम दबाव, झारखंड में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है. इसका सबसे बड़ा कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है. ठंड की दस्तक देते ही सुबह शाम तापमान में गिरावट आ रही है. दिल्ली यूपी, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में हल्की ठिठुरन बढ़ रही है. इन दिनों धूप की भी तपिश भी कम होने लगी है. वहीं भारत के दक्षिण भाग के कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. बारिश के कारण तमिलनाडु में 12 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. इसे भी पढ़ें - कच्चे">https://lagatar.in/crude-oil-prices-fall-yet-petrol-and-diesel-prices-have-not-reduced/">कच्चे

तेल के दाम में आयी गिरावट, फिर भी कम नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

दक्षिणपूर्व और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बन रहा कम दबाव 

मौसम विभाग के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणपूर्व और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है. संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है. जिस कारण 13 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. यह धीरे-धीरे तेज होते हुए पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें -पटना">https://lagatar.in/patna-cm-nitish-kumar-offered-arghya-to-surya-said-i-am-very-happy-to-see-the-ghats/">पटना

: सीएम नीतीश कुमार ने सूर्य को दिया अर्घ्य, कहा- घाटों को देखकर मन बहुत प्रसन्न है

14 और 15 नवबंर को रांची समेत कई जिलों में होगी बारिश 

इस निम्म दबाव के कारण झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदलेगा. 14 और 15 नवबंर को रांची समेत झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश होगी. मौसम विभाग के मुताबिक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ समेत कई और इलाकों में बारिश हो सकती है. जिसके बाद झारखंड में ठंड बढ़ेगी. वहीं, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-khattar-announced-there-will-be-a-government-holiday-in-haryana-for-chhath-puja-next-year/">सीएम

खट्टर ने की घोषणा, अगले साल छठ पूजा में हरियाणा में रहेगी सरकारी छुट्टी [wpse_comments_template]            

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही