Ranchi (Kaushal Anand) : असाढ़ खत्म. सावन अब दो सप्ताह के करीब पार कर चुका है. न तो असाढ़ बरसा और न ही सावन बरस रहा है. जुलाई मध्य तक राज्य के डैम एवं जलाशयों की स्थिति बहुत ही खराब है. राज्य के 99 प्रतिशत डैम और जलाशयों में जुलाई मध्य तक 50 फीसदी से कम पानी का भंडारण हुआ है. आगामी दो माह में झमाझम बारिश नहीं हुई, तो आनेवाली गर्मी के मौसम में पीने के पानी और सिंचाई दोनों की भारी किल्लत हो सकती है. हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक राज्य के जलाशय और डैम सुखे नजर आ रहे हैं. कृषि विभाग के अनुसार,अब तक 10 प्रतिशत से कम धान की रोपाई हो पायी है. मानसून की बेरुखी ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. अब सभी की निगाहें बाकी बचे सावन और भादो पर टिक गयी है. अगर ये महीने भी दगा दे गया, तो निश्चित ही आनेवाली गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मच सकता है.
19 जुलाई तक राज्य में डैम और जलाशयों के वाटर लेबल की स्थिति (मीटर में)
डैम/जलाशय कहां है क्षमता वर्तमान लेबल पारस -गुमला भरनो 1697.53 668.57 नंदिनी -लोहरदगा भंडरा 1702.47 669.05 गेतलसूद रांची 22469.13 583.78 सुरंगी तमाड़ 521.33 289.4 लतरातू खूंटी 4140.74 611.58 धांगसिंहगोटली गुमला 1040.12 532.98 कटारी- गुमला 1874.54 641.22 ऊपर शंख गुमला 2790.12 766.5 चिंदा सिमडेगा 831.85 409.4 तपकरा-पालकोट, बसिया 648.15 574.39 कंसजोर सिमडेगा 1787.20 424.9 रामरेखा सिमडेगा 1628.20 459.56 टोरियो महिजाम 1182.49 305.38 जैनासाई चक्रधरपुर 654.32 242.6 सोनुआ सोनुआ 3121 342.6 नकटी बंधगांव 903.26 309 बारांडी-दुमका रानेश्वर 453.31 122.836 करियाबानी- रानेश्वर 325.64 131.37 सूर्योदी पाकुड़ 252.86 77.725 मसानजोर दुमका 65639.32 112.808 सुंदर गोड्डा 3087.70- 109.092 तेनुघाट बोकारो 28323 256.28 अंजनवा- इटखोरी 617 408.57 बक्सा इटखोरी 1103 408.05 पंचखेरो राजधनवार 1516 347.77 घाघरा केरेडारी 854 512.03 लोटिय पदमा 481 479.73 हीरू चतरा 571 452 भैरवा रामगढ़ 2777.23 350.1 अनराज गढ़वा 3047 246.89 चिरका गढ़वा 568.21 407.93 दानर- गढ़वा 1481.48 288.02 लेफ्ट बांकी गढ़वा 507.15 271.68 पंडरवा गढ़वा 253.08 292.21 मलय पलामू 2854.37 289.48 बुटनडुबा चैनपुर 323.39 247.45 बटाने छत्तरपुर 315.93 205.84 बटानो छत्तरपुर 6784.05 221.05 चांडिल- सरायकेला 144696 179.05 [wpse_comments_template]
Leave a Comment