Ranchi (Kaushal Anand) : असाढ़ खत्म. सावन अब दो सप्ताह के करीब पार कर चुका है. न तो असाढ़ बरसा और न ही सावन बरस रहा है. जुलाई मध्य तक राज्य के डैम एवं जलाशयों की स्थिति बहुत ही खराब है. राज्य के 99 प्रतिशत डैम और जलाशयों में जुलाई मध्य तक 50 फीसदी से कम पानी का भंडारण हुआ है. आगामी दो माह में झमाझम बारिश नहीं हुई, तो आनेवाली गर्मी के मौसम में पीने के पानी और सिंचाई दोनों की भारी किल्लत हो सकती है. हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक राज्य के जलाशय और डैम सुखे नजर आ रहे हैं. कृषि विभाग के अनुसार,अब तक 10 प्रतिशत से कम धान की रोपाई हो पायी है. मानसून की बेरुखी ने सभी की चिंता बढ़ा दी है. अब सभी की निगाहें बाकी बचे सावन और भादो पर टिक गयी है. अगर ये महीने भी दगा दे गया, तो निश्चित ही आनेवाली गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मच सकता है.
मानसून की बेरुखी : झारखंड के डैम-जलाशयों में जुलाई मध्य तक 50 फीसदी से कम भंडारण
Last Updated: Jul 22, 2022 12:00 AM (IST)