Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज को छोड़ झारखंड के 23 जिलों में अबतक सामान्य से कम बारिश

Advertisement
Advertisement
1 जून से 27 जुलाई तक सामान्यतः 455.9 एमएम वर्षा होनी चाहिए थी अभी तक सिर्फ 238.8 एमएम वर्षा हुई है, जो सामान्य से 48% कम है Ranchi : मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के 23 जिलों में अबतक सामान्य से कम बारिश हुई है. केवल साहिबगंज में ही सामान्य वर्षा हुई है. इसका सबसे बड़ा असर खेती-बारी पर देखने को मिल रहा है. राज्य में 1 जून से 27 जुलाई तक सामान्यतः 455.9 एमएम वर्षा होनी चाहिए, जबकि इस बार अभी तक सिर्फ 238.8 एमएम वर्षा हुई है, जो सामान्य से 48% कम है. हालांकि पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. इस बीच पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में 32.2 एमएम रिकॉर्ड की गयी. टाटीसिलवे में 30 एमएम, मंझारी में 27.2 एमएम व नाला में 20 एमएम वर्षा दर्ज की गयी. राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में 37.3 °C रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम तापमान रांची में 23°C रहा.

राज्य में चार दिनों का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने झारखंड में आने वाले चार दिनों 29, 30, 31 जुलाई व 01 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट का मतलब होता है कि मौजूदा स्थिति में खतरा नहीं है, लेकिन कभी भी मौसम की खतरनाक स्थिति आपके सामने आ सकती है, इसके लिए तैयार रहें. येलो अलर्ट जारी करने का मकसद वास्तव में लोगों को सतर्क करना होता है.

जानें राज्य का मौसम पूर्वानुमान 

  • 29 जुलाई : कहीं-कहीं गर्जन - वज्रपात होने की संभावना है.
  • 30 जुलाई : उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है।
  • 31जुलाई : पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है.
  • 01 अगस्त: पूर्वी मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है.
इसे भी पढ़ें – INDIA">https://lagatar.in/delegation-of-india-will-visit-manipur-on-29th-will-see-the-ground-reality-will-suggest-to-the-government/">INDIA

के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल 29 को मणिपुर जायेगा, जमीनी हकीकत देखेगा,सरकार को सुझाव देगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही