Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मांडर में पिछली बार से कम वोटिंग : डीसी

Ranchi : मांडर विधानसभा उपचुनाव  के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. शाम चार बजे वोटिंग खत्म होने के बाद डीसी छवि रंजन ने समाहरणालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अब तक मिली सूचना के मुताबिक कुल 60.05% वोटिंग हुई है. एक- दो बूथों का आंकड़ा आना बाकी है, जो शाम सात बजे तक आ जायेंगे. बताया कि साल 2019 में यहां 67% वोटिंग हुई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/dc1-4.jpg"

alt="" width="746" height="480" />  

26 जून को आयेगा नतीजा

मांडर विधानसभा क्षेत्र में 433 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग हुई. हालांकि, कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन के कारण देर तक वोटिंग जारी रही. करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं में से 60 फीसदी से अधिक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वोटिंग खत्म होने के साथ ही 14  प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है. 26 जून को काउंटिंग होगी. इसे भी पढ़ें – जल्‍द">https://lagatar.in/jhiris-appearance-will-change-soon-biogas-will-be-made-from-waste-cm-had-said-this/">जल्‍द

बदलेगी झिरी की सूरत, कचड़ा से बनेगा बायोगैस, सीएम हेमंत सोरेन ने कही बड़ी बात…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही