Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरे साल का नए साल के लिए सबक

Advertisement
Advertisement
Pushparanjan बीते साल 28 जनवरी से 4 फरवरी, 2023 तक अमेरिका और कनाडा के आसमान में चीनी गुब्बारे उड़ने की ख़बर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई. इन हाई-एल्टीट्यूड गुब्बारों को चीन के जासूसी गुब्बारे बताया गया. कुछ गुब्बारे अमेरिका ने मार गिराये. इसी तरह से चीनी गुब्बारे 40 अन्य देशों के आसमान में देखे गए थे. इस घटना के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने अपनी पेइचिंग यात्रा स्थगित कर दी थी. 15 जनवरी, 2023 को नेपाल के पोखरा में येति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में 5 भारतीयों समेत 72 यात्रियों की मौत हो गई थी. इस हादसे की प्राइमरी रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि फ्लाइंग पायलट ने लैंडिंग के लिए कॉकपिट में लगे फ्लैप लीवर की जगह गलती से इंजन की पावर सप्लाई बंद कर दी थी. जनवरी, 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ ने अदानी ग्रुप पर शेयरों में मैनिपुलेशन का आरोप लगाया था. गौतम अदानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स थे, लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आते ही उनकी संपत्ति 120 अरब डॉलर से घटकर 39.9 अरब डॉलर रह गई थी. यानी, रातो-रात अडानी की संपत्ति घट कर एक-तिहाई हो गई थी. 6 फरवरी, 2023 को तुर्किये और सीरिया में 7.8 और 7.5 तीव्रता के दो विनाशकारी भूकंपों से तबाही मच गई. इन विनाशकारी भूकंपों की वजह से तुर्किये में 50 हजार से ज्यादा और सीरिया में 8 हजार से ज्यादा यानी, कुल 59 हजार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी. 10 मार्च, 2023 को ख़बर आई कि शी जिनपिंग को चीनी संसद ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनाने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया. अप्रैल, 2023 में भारत, चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना. उसी महीने फिनलैंड नाटो का 31वां सदस्य बन गया, जिससे गठबंधन की संख्या दोगुनी हो गई. अप्रैल के मध्य में सूडानी सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच हिंसा भड़क उठी थी. इस हिंसा के कारण सूडान से बड़े पैमाने पर विस्थापन शुरू हुआ, जिसका बुरा असर पड़ोसी देशों पर पड़ना ही था. जून, 2023 की बड़ी ख़बर टाइटैनिक का मलबा देखने गई पनडुब्बी भारी दबाव के कारण विस्फोट का शिकार हो गई. पता चला कि इस पनडुब्बी में सवार एक पाकिस्तानी अरबपति समेत सभी पांच लोगों की मौत हो चुकी है. जून, 2023 में अमेरिकी और ब्रिटिश वैज्ञानिकों की एक टीम ने शुक्राणु या अंडे के बग़ैर दुनिया का पहला मानव सिंथेटिक भ्रूण बनाने में सफलता पाई. भारत के भगोड़े और खालिस्तानी मुहिम चलाने वाले हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून, 2023 को कनाडा में हत्या कर दी गई. उसकी हत्या उसी गुरुद्वारे के बाहर की गई, जिसका वह अध्यक्ष था. इस मामले ने असली तूल तब पकड़ा, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर को इस हत्याकांड में भारत के शामिल होने की बात कही. यही नहीं, भारतीय राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया गया. इस आरोप का भारत ने कड़ा जवाब दिया और दोनों देशों के बीच संबंध लगातार बिगड़ते चले गए. 23 जून, 2023 को रूस से ख़बर आई कि पुतिन विरोधी प्राइवेट आर्मी ‘वैगनर ग्रुप’ के लड़ाकों ने रोस्तोव-ऑन-डॉन पर कब्जा कर लिया और मास्को की ओर कूच कर गये हैं. मशहूर उद्योगपति एलन मस्क ने साल 2022 में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया था. 23 जुलाई, 2023 को एलन मस्क ने एक फ़ैसले से सभी को चौंका दिया था. ब्लू टिक यानी वैरिफाइड अकाउंट के लिए फीस लगाने के साथ ही एलन मस्क ने ट्विटर का मशहूर नीली चिड़िया वाला लोगो बदलकर कर एक्स कर दिया. जुलाई, 2023 में भारतीय कंपनियों ने रूसी तेल कंपनियों को रूबेल के बदले चीनी मुद्रा युआन में भुगतान करना आरंभ किया. जुलाई में ही नाइजर के राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को एक तख्तापलट के ज़रिये पद से हटा दिया गया था. अगस्त, 2023 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपना यान सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत, विश्व का पहला देश बना. उसी महीने अमेरिका के हवाई स्थित माउई द्वीप पर भीषण आग में 100 से अधिक लोग मारे गये. इस भयावह आग ने 17 हज़ार एकड़ हरियाली को राख में बदल दिया था. 24 अगस्त, 2023 को ख़बर आई कि वैगनर समूह के नेता येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है. येवगेनी प्रिगोझिन रूसी सैन्य कमांडर थे, जिन्होंने पुतिन को सत्ता से हटाने के वास्ते वैगनर ग्रुप बनाया था. 8 सितंबर को अफ्रीकी देश मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप में 2900 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इसी दिन भारत में जी-20 बैठक की तैयारी चल रही थी और विदेशी मेहमानों के आने का दौर जारी था. एशियाई खेल 23 सितंबर को शुरू हुए, जहां भारत ने 100 से अधिक मेडल हासिल किये. उसी महीने 92 साल के मीडिया मुग़ल रूपर्ट मर्डोक ने रिटायरमेंट लेने की घोषणा की. हमास और इजराइल के बीच एक बार फिर साल 2023 में युद्ध भड़क गया. 7 अक्तूबर को सुबह-सुबह हमास ने इजराइल पर बड़े स्केल पर हमला किया. पूरी दुनिया हिल-सी गई. मल्टी मिसाइल हमलों ने इजराइल के मशहूर एंटी मिसाइल सिस्टम आयरन डोम को भी गच्चा दे दिया. इस हमले में कोई 1200 इजराइली नागरिक मारे गये. ढाई सौ से अधिक लोगों को हमास ने बंधक बना लिया. जवाबी हमले में इजराइल ने 21 हज़ार से अधिक फिलस्तीनियों को गाज़ा वाले इलाके में मार डाला. इस बीच लगभग 100 बंधकों की रिहाई हुई है, लेकिन लड़ाई थम-थम के हो रही है. 13 दिसंबर, 2023 को डोनाल्ड टस्क पोलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए. पोलिश संसद के सदस्यों ने देश की संसद में विश्वास मत हारने के बाद पोलैंड के प्रधानमंत्री बनने के लिए डोनाल्ड टस्क का समर्थन किया है. साल के आखि़र में संयुक्त राष्ट्र ने एक नई रिपोर्ट में कहा कि म्यांमार ने अफीम उत्पादन के मामले में अफगानिस्तान को काफी पीछे छोड़ दिया है. डिस्क्लेमर: ये लेखक के निजी विचार हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही