Search

 
 
 

ऐसा न हो कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी को फादर ऑफ पावर कुचल दे- सीएम

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के समापन भाषण में राहुल गांधी मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन ऐसा न हो कि लोग एक दूसरे के जान के प्यासे हो जाएं. ऐसा नहीं होना चाहिए कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी को फादर ऑफ पावर कुचल दे. देश के लोग सड़क पर आ जाएं तो कहां जाएंगे ये लोग. ये लोग येन-केन प्रकारेण लोगों का मुंह बंद करना चाहते हैं. बोलने की आजादी नहीं है. बोलेंगे तो जेल में बंद कर दिए जाएंगे. आज देश को शर्मसार होना पड़ रहा है. ये लोग देश की जमापूंजी डूबाने में लगे हैं. इसे भी पढ़ें- चांडिल">https://lagatar.in/chandil-conspiracy-was-hatched-with-lover-husband-was-attacked-by-lover/">चांडिल

: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी साजिश, प्रेमी से करवाया पति पर जानलेवा हमला

गैर भाजपा शासित राज्यों के सीएम को दूसरे देश जाने का अधिकार नहीं- सीएम

सीएम ने कहा कुछ दिन पहले राज्य में गृहमंत्री और कई मंत्री आए. उन्होंने यहां अपनी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया, लेकिन राज्य सरकार को नहीं पूछे. आज भी केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम हो रहा है. हमारे मंत्री वहां मौजूद हैं, लेकिन प्रोटोकॉल के मुताबिक, मंत्री को जहां आगे होना चाहिए था, वहीं वह नीचे हैं, जबकि भाजपा के सदस्य आगे हैं. बीजेपी सांसद दीपिका पर कितनी भद्दी टिप्पणी करते हैं. महिलाओं के प्रति इनका जो नजरिया है वो दिख रहा है. विपक्ष के लोग राज्य को चारागाह के रूप में देखते हैं, लेकिन अब सभी चीजें सतह पर आ चुकी हैं. देश का कोई भी गैर भाजपा शासित राज्य के सीएम को दूसरे देश जाने का अधिकार नहीं है. उन्हें दूसरे राज्यों में बात रखने का अधिकार नहीं है. दूर तो छोड़िए नेपाल तक जाने की अनुमति नहीं है. इसे भी पढ़ें- सदन">https://lagatar.in/cm-said-in-the-house-1932-was-ours-is-ours-and-will-remain-ours/">सदन

में बोले सीएम, 1932 हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही