Search

 
 
 

केंद्र की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों : मथुरा

 

जैनामोड़ में इंडी गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो ने की प्रेस वार्ता

Bokaro : बोकारो के बेरमो विधानसभा क्षेत्र स्थित जरीडीह प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच गिरिडीह लोकसभा इंडी गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो सोमवार को पहुंचे. इस दौरान जैनामोड़ स्थित जेएमएम जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी के आवासीय कार्यालय पर बैठक कर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने फूलमाला के साथ धूमधाम से अपने प्रत्याशी का स्वागत किया. इस बीच चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई. मथुरा महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन से प्रेरणा लेने की बात कही. कहा कि जिस उम्मीद के साथ हमारे नेता हेमंत सोरेन ने तानाशाह सरकार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का निर्णय लिया है. हम सभी की जिम्मेदारी बनती है, कि इस चुनावी लड़ाई को जीतकर हेमंत सोरेन के हिम्मत को और ताकत दें. केंद्र की तानाशाह सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके. प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि मोदी जी अपने आप गारंटी ले रहे हैं, जबकि गारंटी तो जनता देगी. जनता मतदान कर गारंटी देती है. यहां जनता महंगाई और इनके तानाशाही रवैया से त्रस्त है. जनता इनके पक्ष में मतदान के मूड में नहीं है. भले ईवीएम में कलाकारी करे, तो कुछ हो सकता है. वहीं झारखंड के 14 सीटों पर इंडी गठबंधन की जीत का दावा किया. इसे भी पढ़ें : ढुल्लू">https://lagatar.in/mla-saryu-rai-also-targeted-bjp-leaders-on-the-pretext-of-dhullu/">ढुल्लू

और उनके परिजनों की बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा है मेरे पास, जल्द खुलासा- सरयू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही