Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन में झारखंड ने गुजरात को पछाड़ा

झारखंड को देश में मिला 9वां रैंक, 10वें पायदान पर गुजरात

Ranchi : श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन में झारखंड ने गुजरात को पछाड़ दिया है. झारखंड को पूरे देश में 9 वां रैंक मिला है. पहले स्थान पर तमिलनाडु ने कब्जा जमाया है. गुजरात दसवें पायदान पर जबकि ओडिशा 19वें स्थान पर है. इस उपलब्धि पर सीएम चंपाई सोरेन ने कहा है कि आप सभी के सहयोग से झारखंड के आम जनता की सेवा एवं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का हमारा अभियान जारी रहेगा.

क्या कहा सीएम ने

सीएम चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले आदिवासियों, मूलवासियों एवं आम लोगों के जीवन स्तर में हमारी सरकार बदलाव ला रही है. योजनाओं एवं उनके द्वारा हो रहे बदलावों को केंद्र सरकार द्वारा सराहा गया है. भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत चलनेवाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन ने ग्रामीण विकास के विभिन्न मापदंडों पर झारखंड को पूरे देश में 9वां रैंक दिया है. इसे भी पढ़ें : ढुल्लू">https://lagatar.in/mla-saryu-rai-also-targeted-bjp-leaders-on-the-pretext-of-dhullu/">ढुल्लू

और उनके परिजनों की बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा है मेरे पास, जल्द खुलासा- सरयू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही