Search

आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, भारत को स्वच्छ बनाएं…

Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग की एनएसएस इकाई की ओर से मंगलवार को स्वच्छता जागरुकता अभियान के तहत रैली निकाली गई. स्वच्छता जागरुकता रैली में एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने आओ मिलकर कदम बढ़ाएं, भारत को स्वच्छ बनाएं...नारे लगाकर ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया. एनएसएस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए. कार्यकर्ताओं ने बभनवै पंचायत भवन से हाई स्कूल तक सफाई अभियान चलाया. साथ ही विभिन्न जगहों पर ब्लीचिंग का छिड़काव किया. इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार यादव ने कहा कि हमें महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाना है. यह तभी संभव है, जब चहुंओर स्वच्छता होगी. इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है. साथ ही इसकी पहल हम सभी को अपने-अपने घरों से शुरू करने की जरूरत है. इस अभियान का नेतृत्व एनएसएस समन्वयक एसएस मैती और गुलशन कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hunger-strike-broke-the-fast-of-six-days-the-city-echoed-with-jai-shri-ram/">हजारीबाग

: अनशनकारियों ने तोड़ा छह दिनों का उपवास, जय श्रीराम से गूंजा शहर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp