Search

 
 
 

टीएमसी के 20 लोकसभा सांसदों का पत्र स्पीकर ओम बिरला को! एनडीए के समर्थन का एलान

पार्टी की सीनियर सांसद काकोली घोष ने दावा किया कि टीएमसी के 20 सांसदों ने एनडीए का समर्थन करने का  निर्णय किया है. काकोली दस्तीदार ने कहा कि स्पीकर को पहले ही एक पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन(NDA का समर्थन करने की इच्छा जाहिर की गयी है.
 
काकोली घोष

New Delhi :  इंडी गठबंधन की बैठक में शामिल होने आयी टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले खबर आयी कि टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेयर रॉय ने आज सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा उन्होंने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया.

 

 

खबर आयी कि उन्होंने राज्यसभा चेयरमैन उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आवास पर जाकर अपना इस्तीफा सौंपा. दूसरी खबर यह आयी कि लगभग 14 टीएमसी सांसदों ने भाजपा नेता भूपेंद्र यादव के आवास पर उनसे मुलाकात की, वहां पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी और त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब भी उपस्थित थे.

 

 

तीसरी खबर सबसे अहम है. टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार के नेतृत्व में 20 लोकसभा सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को समर्थन देने की घोषणा किये जाने की सूचना है. इसका मतलब  यह कि पार्टी की संसदीय इकाई में विभाजन हो गया है.  पार्टी की सीनियर सांसद काकोली घोष ने दावा किया कि टीएमसी के 20 सांसदों ने एनडीए का समर्थन करने का  निर्णय किया है.

 

 

काकोली दस्तीदार ने कहा कि स्पीकर को पहले ही एक पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें केंद्र में सत्ताधारी गठबंधन(NDA का समर्थन करने की इच्छा जाहिर की गयी है. जानकारी कअनुसार ममता के बागी सांसद लोकसभा में  काकोली घोष को नेता बनाना चाहते हैं. वर्तमान में अभिषेक बनर्जी लोकसभा में टीएमसी के नेता हैं.  

 

 

बागी गुट की सांसद डॉ शर्मिला सरकार ने कहा कि हम सब टीएमसी में फैले भ्रष्टाचार से तंग आ गये हैं, उन्होंने कहा कि हम टीएमसी के साथ हैं, लेकिन टीएमसी के भीतर ही एक अलग गुट हमारा है.  अभी हमारे पास 20 सांसद हैं यह संख्या बढ़ भी सकती है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही