Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खड़गे को लिखा पत्र, समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिले बोर्ड-निगम में जगह

  • पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने कहा- बाहरी नहीं चलेगा
Ranchi :झारखंड में बोर्ड- निगम में पदों को लेकर कांग्रेस में विवाद को लेकर पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है. कहा है कि पार्टी में कम से कम 15 साल के समर्पित कार्यकर्ता को ही बोर्ड- निगम में जगह मिलनी चाहिए. बाहरी नेताओं को ये पद नहीं मिलने चाहिए.

दूसरे दलों से आए लोगों को सूची सीएम को भेजी गयी है

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बोर्ड-निगम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के नामों की सूची बना कर मुख्यमंत्री को भेज दी गयी है. उन नामों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच भारी आक्रोश है. आरएसएस, भाजपा, जेवीएम और अन्य दलों से आए नेताओं के नाम उसमें हैं. सबसे अधिक नाम एक ही जिले से हैं. ऐसे नामों की अनुशंसा करना सरासर गलत है. बिना बॉयोडाटा देखे ही सूची बनायी गयी है. ऐसा प्रतीत होता है कि इस संबंध में आपसे कोई रायशुमारी नहीं की गयी है.

मापदंड तय करने की मांग

मानस सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि बोर्ड-निगम के लिए मापदंड तय कर दिया जाए. कांग्रेस पार्टी में कम से कम 15 वर्ष तक योगदान देने वाले समर्पित कार्यकर्ता को ही इसमें जगह मिले. सभी वर्ग के लोगों का प्रतिनिधित्व हो. झारखंड के सभी पांच मंडलों से प्रतिनिधित्व हो. इसे भी पढ़ें – पहलवानों">https://lagatar.in/wrestlers-protesting-on-the-road-is-indiscipline-tarnishing-indias-image-pt-usha/">पहलवानों

का सड़क पर प्रदर्शन अनुशासनहीनता, भारत की छवि खराब हो रही है : पीटी उषा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही