शिविरों में क्या-क्या होगा
- शिविरों में आम जनों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किया जाय एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाये. इस वर्ष फोकस एरिया के अंतर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर लिये जायें. जिन योजनाओं में लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, उनमें लाभुकों की प्रतीक्षा सूची तैयार कर ली जाय एवं प्राथमिकता के आधार पर उन्हें लाभ प्रदान किया जाये.इन योजनाओं पर होगा फोकस
झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना,बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र मुख्य सचिव ने कहा है कि इन फोकस एरिया के अलावा सभी प्रकार की पेंशन योजनाएं, आयुष्मान कार्ड का वितरण, सामुदायिक वन पट्टा और व्यक्तिगत वन पट्टा के लिए आवेदन प्राप्त करना, ऑन-द-स्पॉट परिसंपत्तियों/सरकारी लाभों का वितरण किया जायेगा. मुख्य सचिव ने कहा कि पूर्व में स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए एक अभियान चलाया गया था. इस अभियान में निर्मित अवितरित जाति प्रमाण पत्रों को लेमिनेट करवाकर इन शिविरों में बांटा जायेगा. साईकिल के लिए भी छात्र-छात्राओं के बीच चेक का वितरण किया जायेगा और डीबीटी के माध्यम से राशि भेजी जायेगी. एसएचजी/क्लस्टर सदस्यों के बीच आइडी कार्ड का वितरण, धोती-साड़ी लुंगी का वितरण, कंबल का वितरण किया जायेगा. राजस्व अभिलेखों में संशोधन, आय/जन्म/मृत्यु प्रमाण-पत्र में संशोधन, आधार/राशन कार्ड में संशोधन, बिजली बिल से संबधित शिकायत के आवेदन भी लिये जायेंगे. सीएस ने तत्काल समाधान अथवा सात दिनों में निष्पादन का भी निर्देश दिया है.विशेष शिविर का होगा आयोजन, सीएम जायेंगे
मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रत्येक जिले के किसी निर्धारित तिथि पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. जहां सीएम द्वारा लाभान्वितों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. परिसंपत्तियों का बंटवारा किया जायेगा तथा योजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किया जायेगा. इस कार्यक्रम में मंईयां योजना के लाभुकों के बीच राशि वितरण, चिन्हित परियोजनाओं का उदघाटन/शिलान्यास भी किया जायेगा. आवेदन प्राप्ति तथा स्वीकृति के लिए शिविर में योजनावार अलग-अलग स्टॉल लगाया जायेगा. इसे भी पढ़ें - सचिन-माही">https://lagatar.in/after-sachin-mahi-now-a-biopic-will-be-made-on-yuvraj-singh-makers-made-the-announcement/">सचिन-माहीके बाद अब युवराज सिंह पर बनेगी बॉयोपिक, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट [wpse_comments_template]
Leave a Comment