Search

 
 
 

LG मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना किया

 
Jammu/Kashmir : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज शुक्रवार सुबह पूजा अर्चना के बाद बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था जम्मू  के भगवती नगर शिविर से रवाना किया. बेस कैंप में LG सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई. तीर्थयात्री कश्मीर घाटी में दो आधार शिविरों बालटाल और नुनवान के लिए रवाना हुए. यहां से वे 1 जुलाई को आगे की यात्रा पर निकलेंगे.                  नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले जत्थे में करीब 3,400 तीर्थयात्री शामिल हैं

इस जत्थे में करीब 3,400 तीर्थयात्री शामिल हैं. बहुस्तरीय सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के वास्ते कश्मीर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ. यह गुफा मंदिर दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं. सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जगह जगह मुस्तैदी से तैनात हैं.

3.5 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं

अमरनाथ यात्रा के लिए दो मार्ग हैं. पहला, अनंतनाग जिले का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग है. वहीं दूसरा गांदरबल जिले का बालटाल मार्ग है, जो करीब 14 किलोमीटर छोटा लेकिन बेहद दुर्गम है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक यात्रा के लिए करीब 3.5 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं और यह संख्या बढ़ने की संभावना है.

गुरुवार को तीर्थयात्री जम्मू में यात्री निवास बेस कैंप पहुंचे थे

बता दें कि यात्रा के दौरान भूस्खलन वाली जगहों से गुजरते समय पत्थरों से बचने के लिए यात्रियों के बीच हेलमेट बांटे गये हैं. वार्षिक अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले कल गुरुवार को बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जम्मू में यात्री निवास बेस कैंप पहुंचे थे. आज शुक्रवार सुबह यात्री निवास बेस कैंप जम्मू से वे रवाना हुए. इस दौरान यात्रियों ने बम-बम भोले के नारे लगाये. श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाये और भजन गाते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए. जान लें कि 62 दिवसीय यात्रा 31 अगस्त को समाप्त होगी. अमरनाथ गुफा की यात्रा हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थयात्रा है. इसे भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही