Search

 
 
 

धनबाद जिले के 10 कस्तूरबा विद्यालयों में मिलेगी लाइब्रेरी व कॉमन रूम की सुविधा

 
Dhanbad : धनबाद जिले में चल रहे दस कस्तूरबा विद्यालयों की सूरत इस साल बदलने वाली है. इन विद्यालयों में पढ़ने वाली बच्चियों को अब लाइब्रेरी से लेकर कॉमन रूम तक की सुविधा मिलेगी. पिछले एक साल से नए भवन, विद्युतीकरण व जलापूर्ति शुरू करने का कार्य मार्च तक पूरा हो जाएगा. इन स्कूलों में शिक्षक की नियुक्ति सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने का काम भी चल रहा है. जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत ने बताया कि नवंबर 2021 में कस्तूरबा विद्यालयों के जीर्णोधार का काम शुरू हुआ था. निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है. दो-तीन माह में पूरा हो जायेगा. जीर्णोधार पर कुल 9 करोड़ 82 लाख, 13 हजार रुपए की राशि खर्च की जा रही है. इसके अलावा डीएमएफटी फंड से कल्याण विभाग द्वारा संचालित जिले अलग-अलग 9 छात्रावासों की मरम्मत व मूलभूत सुविधाओं का काम भी चल रहा है. इस साल जून तक ये भी पूरा हो जाएगा. इस पर कुल 3 करोड़ 85 लाख रुपए खर्च होंगे.

 कस्तूरबा विद्यालयों में मिलेंगी ये सुविधाएं

जिले के धनबाद, झरिया, निरसा, गोविंदपुर, तोपचांची, पूर्वी टुंडी, टुंडी, बाघमारा व बलियापुर प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में भोजनालय कक्ष, प्रयोगशाला, विधार्थी कक्ष, प्रहरी कक्ष, लाइब्रेरी हॉल, कॉमन रूम के निर्माण के साथ प्रशासनिक भवन की मरम्मत, चहारदीवारी, बिजली, पानी आदि का काम चल रहा है.

डीएमएफटी फंड से हो रहा ये काम

आरएस मोड़ कॉलेज रतनपुर में अनुसूचित जनजाति छात्रावास, बीबी एम कॉलेज, बलियापुर में पिछड़ी जाति छात्रावास, बीएसके कॉलेज मैथन में अनुसूचित जाति छात्रावास, प्रशासनिक भवन, एमएस मझिलाडीह में अनुसूचित जनजाति छात्रावास, हाई स्कूल टुंडी में अनुसूचित जनजाति छात्रावास, महुदा में अल्पसंख्यक छात्रावास, रवि महतो स्मारक हाई स्कूल महुदा में पिछड़ी जाति के छात्रावास की मरम्मत और चहारदीवारी का निर्माण, डीएवी महिला कॉलेज में अल्पसख्यक बालिका छात्रावास, फिरदौस नगर मदरसा में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास की मरम्मत का कार्य जून तक पूरा हो जाएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-will-build-320-affordable-houses-on-3-acres-in-narayanpur/">धनबाद

: नारायणपुर में 3 एकड़ में निगम बनाएगा 320 किफायती आवास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही