Search

 
 
 

चाईबासा : प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आदिवासी उरांव समाज से ताल्लुक रखने वाले संजय कच्छप, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के100वें एपिसोड के नेशनल कार्निवल में भाग लेने के लिये दिल्ली पहुंच गए हैं. इस कार्यक्रम में भााग लेने के लिये उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ करेंगे. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के समापन सत्र को गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे. इस मौके पर केंद्रीय कैबिनेट के कुछ मंत्री भी मौजूद रहेंगे. उल्लेखनीय है बचपन में अनेक समसयाओं को झेलते हुए संजय कच्छप ने शिक्षा को प्राप्त की. जब वे बाजार समिति में अधिकारी के तौर पर तैनात हुए तो उन्होंने अच्छी शिक्षा के लिए 50 से अधिक डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कर देश की युवा पीढ़ी में शिक्षा के प्रति रुचि जगाने की सार्थक पहल की. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-headmaster-of-rajendra-kanya-mavi-accused-of-scam-of-3-lakh-89-thousand/">धनबाद:

राजेन्द्र कन्या मवि के प्रधानाध्यापक पर 3 लाख 89 हजार के घोटाले का आरोप
संजय कच्छप की पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बतौर लाईब्रेरी मैन के रूप में जाने जाते हैं.अब तक संजय कच्छप चाईबासा के अलावे चक्रधरपुर, खरसावां, रांची, दुमका, घाटशिला सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 50 से अधिक डिजिटल पुस्तकालय का निर्माण कर देश के नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति रुचि जगाने का सार्थक प्रयास करते आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार उनके पुस्तकालय से पढ़कर 5 छात्र-छात्राओं को सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी भी मिली. उनके इस तरह के कार्यों की प्रशंसा विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में लाइब्रेरी मैन के नाम से कर चुके हैं. वर्तमान वे प्रधानमंत्री की मन की बात के 100वें एपिसोड के नेशनल कॉर्निवाल में विशेष रुप से आमंत्रित किए गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही