LagatarDesk : एलआईसी ने अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों में भारी-भरकम निवेश किया है. इनमें अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी पोर्ट, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन, अंबूजा सीमेंट और एसीसी शामिल हैं. लेकिन एलआईसी को इसमें निवेश करना भारी पड़ रहा है. बीमा कंपनी को नुकसान तो हो ही रहा था. लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद यह घाटा तेजी से बढ़ा है. अडानी के शेयरों में जारी गिरावट के कारण 50 दिनों में ही एलआईसी को 50,000 करोड़ से ज्यादा नुकसान हुआ है. 31 दिसंबर 2022 को बीमा कंपनी का निवेश मूल्य 82,970 करोड़ रुपये था. जो 23 फरवरी 2023 तक कम होकर 33,242 करोड़ रह गया. इस हिसाब से एलआईसी को इन 50 दिनों में 49,728 करोड़ का घाटा हुआ है. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/patna-mukesh-sahnis-statement-increased-the-political-temperature-said-pm-modi-is-very-popular-a-lot-changes-with-time-in-politics/">पटना
: मुकेश सहनी के बयान ने बढ़ाई सियासी पारा, कहा- पीएम मोदी काफी लोकप्रिय, राजनीति में समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदलता है)
: ट्रक ने 3 बसों को मारी टक्कर, 13 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
के आदेशानुसार होगी कार्रवाई : डीसी [wpse_comments_template]
: मुकेश सहनी के बयान ने बढ़ाई सियासी पारा, कहा- पीएम मोदी काफी लोकप्रिय, राजनीति में समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदलता है)
अडानी ग्रुप का एमकैप 100 अरब डॉलर से नीचे पहुंचा
बता दें कि बीते 24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर अपनी रिसर्च रिपोर्ट पेश की थी. जिसमें शेयरों के हेर-फेर और कर्ज को लेकर बड़े दावे किये गये थे. इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी के शेयरों में भारी गिरावट आयी. अडानी टोटल गैस में 80.68 फीसदी, अडानी ट्रांसमिशन में 74.21%, अडानी ग्रीन एनर्जी में 73.50%, अडानी पावर में 48.40% और अडानी एंटरप्राइजेज में 64.10% का नुकसान हुआ है. वहीं अडानी विल्मर, अंबूजा सीमेंटस, अडामी पोर्ट और एसीसी के शेयरों में भी 28% से 40% तक की गिरावट आयी है. इस गिरावट के कारण अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ कम हो गया है. यह 100 अरब डॉलर के नीचे पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : MP">https://lagatar.in/mp-truck-hit-3-buses-13-died-cm-announced-compensation/">MP: ट्रक ने 3 बसों को मारी टक्कर, 13 की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
अमीरों की लिस्ट में तीसरे से 29वें पायदान पर पहुंचे गौतम अडानी
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आयी. इसकी वजह से गौतम अडानी की संपत्ति काफी घट गयी. अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी तीसरे पायदान से फिसलकर 29वें पायदान पर आ गये हैं. Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक, गौतम अडानी की नेटवर्थ 41.7 अरब डॉलर रह गयी है. इसे भी पढ़ें : सरकार">https://lagatar.in/action-will-be-taken-according-to-the-order-of-the-government-dc/">सरकारके आदेशानुसार होगी कार्रवाई : डीसी [wpse_comments_template]
Leave a Comment