Search

 
 
 

एलआईसी ने Adani के शेयरों में बढाई हिस्सेदारी, कांग्रेस भड़की, कहा, बीमा कंपनी को धन लगाने को विवश किया जा रहा है

 
NewDelhi : Adani के शेयर खरीदने के लिए एलआईसी को बाध्य किया जा रहा है. यह आरोप कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने लगाया है. जान लें कि अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट के बावजूद देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी द्वारा Adani ग्रुप के शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाये जाने की खबर से कांग्रेस लाल हो गयी है. इसके बाद फिर कांग्रेस ने अडानी पर लगे आरोपों की जांच जेपीसी (JPC) से कराने की मांग की है. बता दें कि LIC ने इस मार्च तिमाही में अडानी की चार कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ायी है.

Adani Enterprises में बीमा कंपनी की हिस्सेदारी 4.26 फीसदी

सके बाद Adani Enterprises में बीमा कंपनी की हिस्सेदारी 4.26 फीसदी हो गयी है. खबर है कि एलआईसी ने जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के दौरान ग्रुप की इस फ्लैगशिप कंपनी में 3.75 लाख शेयर खरीदे हैं. जयराम रमेश ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक वैल्यू में भारी गिरावट के बावजूद LIC ने उसके लाखों शेयर खरीदे हैं. कहा कि यह खुलासा प्रधानमंत्री से जुड़े अडानी महाघोटाले में संयुक्त संसदीय समिति की मांग को और मजबूती प्रदान करता है.

अडानी एंटरप्राइजेज में एलआईसी की हिस्सेदारी 1.32 फीसदी थी

रमेश ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि एलआईसी को प्रधानमंत्री के प्रिय व्यापारिक समूह को डूबने से बचाने के लिए अपने पॉलिसीधारकों के धन का उपयोग करने के लिए विवश किया जा रहा है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में उठाये गये सवालों के बाद से अडानी ग्रुप को लेकर हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं. कहा कि जून 2021 में अडानी एंटरप्राइजेज में एलआईसी की हिस्सेदारी सिर्फ 1.32 फीसदी थी. 18 महीनों यानि दिसंबर 2022 के अंत तक हिस्सेदारी बढ़कर 4.32 फीसदी हो गयी.. यहां बता दें कि

चार कंपनियों में बढ़ाई है LIC ने हिस्सेदारी

LIC ने मार्च तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज के अलावा अडानी ग्रुप की तीन और कंपनियों Adani Transmission, Adani Green और Adani Total Gas में हिस्सेदारी बढ़ाई है. हालांकि, इस बीच कुछ कंपनियों में बीमा कंपनी की हिस्सेदारी कम भी हुई है. एलआईसी ने Adani Ports के अलावा गौतम अडानी की सीमेंट कंपनियों ACC और Ambuja Cement में स्टेक कम किया है.

अडानी ग्रुप में एलआईसी की शेयरहोल्डिंग

ताजा शेयरहोल्डिंग के अनुसार अडानी ट्रांसमिशन में एलआईसी की हिस्सेदारी 3.65 फीसदी से बढ़कर 3.68 फीसदी, अडानी ग्रीन में 1.28 फीसदी से बढ़कर 1.35 फीसदी और अडानी टोटल गैस में 5.96 फीसदी से बढ़कर 6.02 फीसदी हो गयी है. हालांकि अडानी पोर्ट्स में एलआईसी की हिस्सेदारी अब कम होकर 9.12 फीसदी रह गयी है, जो दिसंबर 2022 के अंत में 9.14 फीसदी थी. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही