Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो जिले के 110 शस्त्र धारकों का लाइसेंस रद्द II समेत 2 खबरें एक साथ

Bokaro : बोकारो जिला प्रशासन ने बार-बार आदेश के बाद भी शस्त्र जमा करने में लापरवाही बरतने वाले शस्त्रधारकों पर बड़ी कार्रवाई की है. डीसी विजया जाधव ने गुरुवार को ऐसे 110 शस्त्र धारकों का लाइसेंस रद्द कर दिया है. डीसी ने यह कार्रवाई जिला स्क्रिनिंग कमेटी की अनुशंसा पर संज्ञान लेते हुए की है. इस बाबत सभी संबंधित शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को जिला सामान्य शाखा से अलग-अलग आदेश पत्र जारी किया गया है. आदेश पत्र में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने के लिए जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपना शस्त्र संबंधित थाना, बोकारो पुलिस केन्द्र या शस्त्र दुकान में जमा करने का निर्देश दिया. डीसी ने बताया कि आर्म्स रूल 1959 की कंडिका 17 की उप कंडिका 3 (B) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए 110 शस्त्र अनुज्ञप्तियों को रद्द किया गया है.

3 वर्षों से राशन नहीं उठाने वाले 1120 लाभुकों का कार्ड होगा रद्द

Bokaro : बोकारो जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो ने कहा है कि जिले के वैसे लाभुक जिन्होंने पिछले 3 वर्षों से सरकारी राशन का उठाव नहीं किया, उनका राशन कार्ड रद्द किया जाएगा. जिले में ऐसे लाभुकों की संख्या 1120 है. उन्होंने कहा कि ऐसा पाया गया है कि कुछ कार्डधारियों ने पिछले 3 वर्षों या उससे अधिक समय से खाद्यान्न का उठाव नहीं किया है. वहीं, कई योग्य लाभुक राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर प्रतीक्षा में हैं. लेकिन रिक्ति के अभाव में राशन कार्ड निर्गत नहीं हो पा रहा है. ऐसी स्थिति में राशन उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों का राशन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी है. राशन कार्ड रद्द किए जाने वाले लाभुकों की सूची कार्यालय के सूचना पट्ट व जिला की वेबसाइट पर जारी की गई है. सूची में दर्ज सभी लाभुकों को 15 दिनों के अंदर जिला आपूर्ति कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराने को कहा गया है.ऐसा नहीं करने पर उनका दावा अमान्य होगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-role-of-presiding-officer-is-important-in-the-voting-process-2-news-of-2-elections-including-dc-ii/">धनबाद

: मतदान प्रक्रिया में प्रीसाइडिंग ऑफिसर की भूमिका महत्वपूर्ण- डीसी II समेत 2 चुनाव की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही