Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनियमितता के आरोप में पीडीएस डीलर की दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द

Hazaribagh : अनियमितता के आरोप में कटकमदाग के पीडीएस डीलर रंजीत गंझू की दुकान की अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया गया है. निरीक्षण के क्रम में सरकारी राशन का फर्जीवाड़ा एवं उपभोक्ताओं के हकमारी के मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद कुमार ने कार्रवाई करते हुए अनुज्ञप्ति को रद्द कर दिया है. आरोप है कि विक्रेता की ओर से दो माह नवंबर-2022 एवं दिसंबर-2022 के राशन की पर्ची काटकर पैसे भी ले लिए, परन्तु एक माह का ही राशन ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया. लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज भी दिया जाता रहा है. विक्रेता की ओर से चीनी एवं नमक नहीं दिया जाता है. लाभुकों ने बताया कि कार्डधारी के सदस्यों का नाम भी विक्रेता की ओर से कटवा दिया जाता है. इस अनियमितता के आलोक में विक्रेता को दो स्पष्टीकरण किया गया, जिसमें उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. विक्रेता की ओर से पूर्व से ही दो माह का पर्ची कटवाकर एक माह का राशन दिया जाना एवं निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न दिया जाना झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली आदेश का घोर उल्लंघन है. फलस्वरूप रंजीत गंझू के दोनों स्पष्टीकरण को अस्वीकृत किया गया और अनियमितता बरते जाने के कारण उसकी अनुज्ञप्ति को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. उसके समस्त कार्डधारियों को उसी पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता कंचन महिला मंडल, अनुज्ञप्ति संख्या 03/12 के साथ सम्बद्ध किया गया है. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही