Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जिले में छह राशन डीलरों के लाइसेंस रद्द

Ranchi: रांची समेत कई जिलों में पीडीएस दुकानदारों के द्वारा अनाज वितरण में लगातार अनियमितता के मामले सामने आ रहे हैं. जिसपर कार्रवाई का दौर भी लगातार जारी है. रांची जिला में पिछले सात सप्ताह में छह राशन डीलर के लाइसेंस रद्द कर दिये गए हैं.

इन राशन डीलरों पर हुई कार्रवाई

  • जयेश कुमार की मृत्यु 29 अक्टूबर 2022 को हो गयी थी. जिस कारण से लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. यह जन वितरण प्रणाली दुकान रांची के धुर्वा के वार्ड 38 में है.
  • 2. आदर्श, धुर्वा सीसी स्टोर जन वितरण प्रणाली दुकान का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने राशन डीलर से स्पष्टीकरण मांगा था. राशन डीलर के द्वारा स्पष्टीकरण देने के बजाय अवकाश के लिए आवेदन दिया गया. जिससे यह अनुमान लगाया गया कि डीलर को जन वितरण प्रणाली दुकान के संचालन में कोई रुचि नहीं है. जिस वजह से उनका लाइसेंस रद्द किया गया है.
  • 3. रांची जिला प्रशासन के द्वारा शांति कुमारी से जन वितरण प्रणाली को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था. इनके द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं था. जिस वजह से उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया.
  • लूटन प्रसाद, जन वितरण प्रणाली दुकान के डीलर से रांची जिला प्रशासन के द्वारा स्पष्टीकरण मांगा गया था. स्पष्टीकरण नहीं देने पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया.
  • योगेंद्र प्रसाद, जन वितरण प्रणाली दुकान : डीलर के द्वारा सही स्पष्टीकरण नहीं देने की वजह से लाइसेंस रद्द किया गया.
  • पीडीएस दुकानदार अशोक सिंह, जन वितरण प्रणाली दुकान: धुर्वा स्थित वार्ड नंबर 38 में पीडीएस दुकानदार अशोक सिंह (वकील) कार्डधारियों को कम राशन दे रहा था. शिकायत मिलने के बाद जांच में इसकी पुष्टि होने पर डीसी राहुल सिन्हा ने उसके लाइसेंस को रद्द कर दिया है. जांच में पता चला कि पीडीएस दुकानदार अशोक सिंह ने सितंबर 2022 में आवंटित 1232 किलो चावल और 245 किलोग्राम गेहूं की जगह कार्डधारियों को सिर्फ 609 किलो चावल और 146 किलो गेहूं का वितरण किया. साथ ही राशन वितरण में अनियमितता बरती गई. दिसंबर 2021 में 34, जनवरी 2022 में 19, फरवरी 2022 में 24, मार्च में 27, अप्रैल में 44, मई में 31, जून में 35, जुलाई में 35 और अगस्त में कुल 22 लाभुकों को ऑफलाइन माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया.
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही