Search

 
 
 

LIC का IPO एशिया का Biggest Loser, निवेशकों के डुबोये 1.80 लाख करोड़

 
LagatarDesk : देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC) का शेयर बाजार में हाल बेहाल है. लिस्टिंग के बाद से लगातार इसमें गिरावट देखने को मिल रही है. सोमवार को भी एलआईसी के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था. इसी के साथ एलआईसी का आईपीओ पूरे एशिया में निवेशकों का पैसे डूबोने के मामले में नंबर वन आईपीओ बन गया है. इतना ही नहीं 2022 में एशिया में एलआईसी का आईपीओ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला आईपीओ बन गया है. (पढ़े, Whatsapp">https://lagatar.in/whatsapp-is-coming-with-13-new-features-now-you-can-send-up-to-2gb-of-files-photos-and-more/">Whatsapp

13 New फीचर्स के साथ आ रहा है, अब आप भेज सकेंगे 2GB तक की Files, Photos और भी बहुत कुछ

एलआईसी इन्वेस्टर्स के डूबे 1.80 लाख करोड़

एलआईसी के मार्केट वैल्यू में करीब 17 बिलियन डॉलर की कमी आ चुकी है. एलआईसी का मार्केट कैप 4.22 लाख करोड़ पर आ पहुंचा है. आईपीओ प्राइस के मुताबिक एलआईसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Capitalization) 6 लाख करोड़ रुपये पर था. एलआईसी इन्वेस्टर्स के अब तक 1.80 लाख करोड़ डूब चुके हैं. इसे भी पढ़े : बन्ना">https://lagatar.in/banna-gupta-demands-one-more-aiims-in-jharkhand-from-union-health-minister-mansukh-mandaviya/">बन्ना

गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से झारखंड में एक और एम्स की मांग की

लिस्टिंग से अबतक 29 फीसदी गिर चुके हैं शेयर

एलआईसी के शेयरों में सोमवार को 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. जिसके बाद इसकी कीमत 700 रुपये से नीचे आ गयी थी. कारोबार समाप्त होने के बाद यह स्टॉक 5.85 फीसदी गिरकर 668.20 रुपये पर बंद हुआ था. एलआईसी ने अपने आईपीओ का इश्यू प्राइस 949 रुपये तय किया था. इस तरह एलआईसी के शेयरों में अबतक 29 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है. इसे भी पढ़े : लगातार">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-fall-for-the-second-consecutive-day-sensex-fell-by-278-points-asian-paints-top-loser/">लगातार

दूसरे दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 278 अंक टूटा, एशियन पेंट्स टॉप लूजर

लॉक इन पीरियड खत्म होने के कारण एंकर निवेशक कर रहे बिकवाली

दरअसल एलआईसी के आईपीओ में जिन एंकर निवेशकों (Anchor Investors) ने निवेश किया है उनका लॉक इन पीरियड ( Lock In Period) सोमवार खत्म हो गया. लॉक इन पीरियड खत्म होने के कारण एंकर निवेशक एक्जिट कर रहे हैं. निवेशकों द्वारा बिकवाली करने के कारण भी एलआईसी के शेयरों में सोमवार को इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली. एलआईसी के शेयर पहली बार करीब 6 फीसदी की गिरावट के साथ 668.25 रुपये पर क्लोज हुआ. इसे भी पढ़े : 100">https://lagatar.in/more-than-100-people-condemned-the-bulldozer-raj-in-up-islam-is-in-trouble-muslims-did-not-fall-for-the-trap/">100

से ज्यादा शख्सियतों ने यूपी में बुलडोजर राज की निंदा की,  इस्लाम संकट में है… के झांसे नहीं आयें मुसलमान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही