Search

 
 
 

2014 से पूरे देश में हो रही है झूठ की खेती : चंपाई सोरेन

 
  • बीजेपी है झारखंड के पिछड़ेपन का जिम्मेवार
  • बीजेपी मिटाना चाहती है इतिहास
Ranchi : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि 2014 से पूरे देश में झूठ की खेती हो रही है. बीजेपी ने झारखंड में सबसे ज्यादा शासन किया, लेकिन झारखंड को अलग दिशा में ले गए. सीएम मंगलवार को बसिया में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछड़ेपन की जिम्मेदार बीजेपी है. रोजगार और आदिवासी मूलवासी कल्याण की बात नहीं करते. 10 साल से केवल जुमलेबाजी हो रही है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि पांच साल में मिला एक मौका नहीं गंवाना है. उन्हें सत्ता से बेदखल करना है. वे झारखंड के किसानों का हित नहीं सोचते. मुट्ठी भर पूंजीपति के लिए सरकार है. पीएम मोदी ने कभी नहीं सोचा कि आदिवासी अस्मिता कैसे बचेगी. परंपरा कैसे बचेगी. शिक्षा की व्यवस्था नहीं की. केवल जुमला ही इनका कार्य है.

देश के लिए निर्णायक है यह चुनाव

सीएम ने कहा कि यह चुनाव देश के लिए निर्णायक है. हम सब इंडिया गठबंधन के हैं. देश में तानाशाही है. लोकतंत्र को बचाना है. संविधान को खतरा है. आदिवासी मूलवासी अस्तित्व बचाने के लिये सरना धर्म कोड बनाया, लेकिन बीजेपी ने रोक दिया. ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की, लेकिन वो आगे नहीं बढ़ा. बीजेपी पूरी तरह से आदिवासी-मूलवासी, पिछड़ा, दलित, गरीब विरोधी है.

बीजेपी मिटाना चाहती है इतिहास

डबल इंजन की सरकार ने प्राइमरी स्कूल बंद किए. गांव के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई. इनकी मंशा आदिवासी कल्याण की नहीं है. बीजेपी यहां का इतिहास मिटाना चाहती है. जंगल के भीतर भी योजना पहुंची. सर्वजन पेंशन स्कीम हम लाए. ये बीजेपी वाले झारखंड को आगे बढ़ाना कभी नहीं सोचे. केवल खनिज का व्यापार किया. पूंजीपतियों को सब सौंप दिया. झारखंड खुद अपने पैरों पर खड़ा होगा. राहुल गांधी युवा सम्राट हैं. चुनाव संविधान बचाने के लिए है. लोकतंत्र को बचाने के लिए है. तानाशाही को मिटाना है. तानाशाही की वजह से ही आपके नेता हेमंत सोरेन जेल में हैं. हमें मजबूती से संघर्ष करना है. हमने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ लड़ाई की. हमें सुखदेव और कालीचरण को जीतना है. झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करनी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/election-rally-in-support-of-joba-manjhi-in-chaibasa-rahul-said-tribals-have-the-first-right-on-water-forest-and-land/">चाईबासा

में जोबा मांझी के समर्थन में चुनावी सभा, राहुल ने कहा, जल, जंगल ,जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही