Search

 
 
 

बहरागोड़ा में गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सुबह 10 बजे से ही बाजार में सन्नाटा

 
Baharagora: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में चिलचिलाती धूप से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह दस बजते ही बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा छा जाता है. बुधवार को यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. गर्मी के कारण समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा में भी लू लगने की शिकायत को लेकर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने लगे हैं. धूप के कारण राष्ट्रीय उच्च पथ एनएच 18 और एनएच 49 पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था. छोटे से लेकर बड़े वाहन पेड़ की छांव में खड़े कर  शाम होने का इंतजार करते देखे गए. तापमान के बढ़ोतरी के कारण लोग अपने-अपने घरों में दुबके नजर आए. वहीं किसान भी भीषण गर्मी के कारण कृषि कार्य को लेकर चिंतित हैं. क्योंकि तेज धूप के कारण किसान खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं. धान के बिचड़े भी पानी के अभाव में खेत पर ही सूखने लगे हैं. इसे भी पढ़ें -रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-threat-to-shoot-representative-of-bhurkunda-road-cell/">रामगढ़

: भुरकुंडा रोड सेल के प्रतिनिधि को गोली मारने की धमकी…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही