Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RIMS: रसूखदार कैदियों की पेइंग वार्ड में लाइफ “जिंगा लाला”

Ranchi: अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग मामले में गिरफ्तार सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. पंकज की रसूख ऐसी है कि वो पेइंग वार्ड में अपने पैसे से टाटा स्काई का कनेक्शन लगवा रखा है. ताकि देश-दुनिया की ताजातरीन खबरों के साथ मनोरंजन भी हो सके. वहीं रिम्स प्रबंधन के द्वारा पेइंग वार्ड में वीडियोकॉन की डी टू एच लगायी गयी है. लगातार.इन">http://lagatar.in">लगातार.इन

(शुभम संदेश)
संवाददाता ने पड़ताल के लिए पेइंग वार्ड में जा कर देखा, तो वो तस्वीर सामने आयी, जिसमें छत पर लगी टाटा स्काई की तार सीधे पंकज मिश्रा के कमरे में खिड़की के रास्ते अंदर पहुंचाया गयी है. ऐसे में सियासी गलियारे के साथ-साथ आम लोगों की जुबान पर भी पंकज मिश्रा की रसूख की चर्चा हो रही है. [caption id="attachment_523363" align="aligncenter" width="1200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/1222.jpg"

alt="" width="1200" height="1600" /> पेइंग वार्ड की छत पर लगा टाटा स्काई का एंटीना. इसकी तार सीधे पंकज मिश्रा के कमरे तक जाती है.[/caption]

29 जुलाई को पहली बार पंकज मिश्र को किया गया था भर्ती

29 जुलाई को पंकज मिश्रा को रिम्स में भर्ती किया गया था. पेट दर्द, रक्तचाप और शुगर की समस्या के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार से इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया था. यहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे पेइंग वार्ड के कमरा ए-18 में भर्ती किया था. जहां करीब पांच महीने तक उसका इलाज किया गया. इस दौरान उसने मनोरंजन के लिए अपने कमरे में अपने पैसे से टाटा स्काई लगवाया था. हालांकि 5 दिसंबर को उसे सीआईपी इलाज के लिए भेजा दिया गया था. वहां कुछ दिन इलाज के बाद स्वास्थ में सुधार होता देख डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी थी.

यूरिन इन्फेक्शन के बाद 31 दिसंबर को दोबारा रिम्स में किया गया भर्ती

वहीं 31 दिसंबर को पेशाब में जलन और पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे दोबारा रिम्स लाया गया है. सर्जरी विभाग के डॉ मृत्युंजय सरावगी की देखरेख में इलाज चल रहा है. रिम्स के पीआरओ डॉ राजीव रंजन ने कहा कि पंकज मिश्रा की स्थिति पहले से बेहतर है. सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं. हालांकि किडनी के फंक्शन की जांच के लिए सीटी स्कैन कराया गया है. रिपोर्ट देर शाम आयी है. बुधवार को यूरोलॉजी विभाग के डॉ अरशद जमाल रिपोर्ट देखेंगे. इसके बाद पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही