Search

 
 
 

2 घंटे बाद मुंबई में पटरी पर दौड़ी लाइफ लाइन, बिजली आते ही केंद्र और राज्य ने कही जांच की बात

 
Mumbai : कभी ना रूकने वाला मुंबई शहर सोमवार को 2 घंटे के लिए थम गया. जो जहां था, 2 घंटे के लिए वहीं फंसा रहा.पूरी मुंबई में 2 घंटे तक लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

बिजली ठप रही. दरअसल अचानक टाटा पावर ग्रिड में खराबी आने से बिजली ठप हो गयी थी. मुंबई की लाइफ लाइन लोकस ट्रेन से लेकर ट्रैफिक लाइट तक सब थम गये थे. मुंबई में ऐसा पावट कट इससे पहले नहीं हुआ है. सुबल 10 बजे पूरी मुंबई की लाइट कट गया था. लेकिन 12 बजे के बाद धीरे-धीरे बिजली बहाल कर दी गयी. लोकल ट्रेनें फिर से पटरी पर दौड़ने लगीं. वहीं ठप पड़े सभी ऑफिसों में भी फिर से काम शुरू हो गया. यहां बता दें कि मुंबई में 4 कंपनियां बिजली की आपूर्ती करती है. जिसमें पहली बेस्ट, दूसरी निजी क्षेत्र की कंपनी अडानी, तीसरी टाटा पावर और चौथी महावितरण है. बेस्ट कंपनी मुंबई शहर में बिजली आपूर्ती करता था. जबकि बाकी तीन कंपनियों के जिम्मे मुंबई उपनगर की बिजली आपूर्ती का काम है

बिजली गुल होने पर सियासक भी फुल रही

मुंबई में लाइट कट के बाद सभी परेशान थे. लेकिन बिजली के आते ही राजनीति भी शुरू हो गयी थी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जहां अपने ऊर्जा मंत्री नितिन राऊत से बात की और जांच के आदेश दे दिये. तो दूसरी ओर केंद्र सरकार ने भी इसकी जांच करवाने की बात कह डाली. यहां बता दें कि मुंबई में पावर कट होते ही जहां उद्धव सरकार ने इसकी वजह इनकमिंग इलेक्ट्रिसिटी का फेल होना बताया, तो दूसरी ओर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने इसे लोकल फॉल्ट बता दिया.

पावर कट से काम रहा प्रभावित

मुंबई में महज 2 घंटे की पावर कट की वजह से कई काम प्रभावित हो गया. दो घेटे में ही बिजली ने ऐसा रूलाया कि मुंबई यूनिवर्सिटी की परीक्षा रद्द करनी पड़ी. साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट का कामकाज भी रूक गया. जबकि स्लम इलाकों का हाल तो बिना बिजली के और भी बुरा हो गया था.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही