Search

 
 
 

हेमंत सरकार में बच्चियों की जान, इज्जत और उनके पैसे सुरक्षित नहीं : दीपक प्रकाश

 
  • सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में हुई लूट की हो उच्च स्तरीय जांच
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में हुए व्यापक घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किया है. कहा कि हेमंत सरकार में बच्चियों की न जान सुरक्षित है, न इज्जत और न ही उनके पैसे. किशोरी समृद्धि योजना में राज्य भर में हुए घोटाले के संबंध में मीडिया में छपी रिपोर्ट पर कहा कि जहां की अनियमितताएं उजागर हुई हैं, वह मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का जिला है. जिस क्षेत्र की जनता ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के लायक बनाया, उस जिले, विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी इतने दुस्साहसी और भ्रष्ट हैं, तो फिर पूरे राज्य की क्या स्थिति होगी.

ईडी को भी इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए

दीपक प्रकाश ने कहा कि सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की लूट में जिस पदाधिकारी का नाम आ रहा है, वह आज जमीन घोटाला मामले में ईडी की करवाई के तहत जेल में है. बिना सत्ता के संरक्षण के इस प्रकार के घोटाले नहीं हो सकते. किशोरी समृद्धि योजना का घोटाला केवल एक जिले में नहीं, बल्कि सभी जिलों में हुए हैं. इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ईडी को भी इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए, क्योंकि घोटाले में शामिल पदाधिकारी वही है, जो जमीन घोटाले में संलिप्त रहा है. इसे भी पढ़ें – गुमला">https://lagatar.in/double-murder-in-gumla-couple-murdered-by-cutting-their-legs/">गुमला

में डबल मर्डर, टांगी से काटकर दंपती की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही