Search

 
 
 

बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपायर हो गई लाखों की जीवन रक्षक दवाई

 
Sahibganj : एक ओर साहिबगंज में सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को दवाई नहीं मिलती तो दूसरी ओर बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों की जीवन रक्षक दवाईयां एक्सपायर कर गई. अस्पताल में उपलब्ध आयरन एंड फॉलिक एसिड सीरप, आयरन एंड फॉलिक एसिड के टैबलेट, फोरस सल्फेड एंड फोलिक एसिड टैबलेट आईपी, फोरस सल्फेड एंड फोलिक एसिड सिरप के अलावे हरतिका चूर्ण, ग्लूकोज, निरोध सहित लाखों रुपये की अन्य दवाएं एक्सपायर हो गई है. उन दवाओं को अस्पताल परिसर अंतर्गत एक निर्माणाधीन भवन के कमरे में रखा गया है. जानकारी के अनुसार ये दवाएं 2019 में ही एक्सपायर हो गयी है.

सरकार के दावों पर पानी फेर रहे लापरवाह कर्मी

सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का लगातार दावा कर रही है. मगर सरकार के दावों पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की लापरवाही से पानी फिर रहा है. एक ओर सरकारी अस्पताल आने वाले मरीजों को जरूरी दवाएं नहीं मिलती तो दूसरी ओर लाखों रुपये की दवाएं एक्सपायर कर जा रही है. दवाओं के एक्सपायर होने की खबर सुनकर साहिबगंज के लोग गुस्से में हैं. लोगों का कहना है कि अगर जरूरत नहीं थी तो इतनी दवाएं क्यों मंगवाई गई. उन दवाओं को दूसरे स्वास्थ्य केंद्र में क्यों नहीं भेजा गया. जब हमलोग अस्पतला आते हैं तो डॉक्टर दवा लिख देते हैं, मगर अस्पताल में दवाई मिलती ही नहीं है. बाहर से लेने बोल दिया जाता है. वहीं अस्पताल में रखे-रखे लाखों की दवा एक्सपायर कर जा रही है. इसके जिम्मेवारों पर कार्रवाई होनी चाहिए. बरहरवा सीएचसी में इससे पहले भी एक्सपायर दवाएं मिल चुकी है. वर्ष 2020 के नवंबर माह में बरहरवा सीएचसी के निर्माणाधीन क्वार्टर बिल्डिंग के एक कमरे में सैकड़ों की संख्या में एक्सपायर हो चुके आयरन एंड फोलिक एसिड के सिरप बरामद हुए थे. मामला प्रकाश में आने के बाद 3 सदस्यीय टीम ने जांच भी की, लेकिन कुछ दिनों में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया. बीते वर्ष 2023 के मई माह में बरहरवा फरक्का मुख्य पथ में एक कबाड़ी की दुकान के पास से भारी मात्रा में आयरन एंड फोलिक एसिड की सैकड़ों पीस एक्सपायर टैबलेट कचड़े में मिली थी. खबर प्रकाशित होने के बाद किसी ने उस जगह से सभी एक्सपायर्ड दवाओं को हटा दिया और जगह की साफ-सफाई कर दी. इस मामले में भी लीपापोती कर दिए जाने की संभावना है.

क्या कहते हैं जिले के सिविल सर्जन

जब इस मामले में जिले के सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दवा कैसे एक्सपायर हुई है, इस मामले की जांच की जाएगी. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : देवर">https://lagatar.in/sita-soren-is-sister-in-law-at-home-not-in-the-election-field-basant/">देवर

बसंत का भाभी सीता सोरेन पर प्रहारः कहा- झामुमो ने दिया बहुत सम्मान, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही