Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

16 जून से शुरू होगा लाइफ सेविंग टेक्निक और पावर बोट हैंडलिंग टिलर का नि:शुल्क प्रशिक्षण

Ranchi : झारखंड सरकार के तत्वावधान में वाटर स्पोर्ट्स और इसके लिए लाइफ सेविंग टेक्निक को प्रमोट करने के लिए दस दिवसीय लाइफ सेविंग टेक्निक- वाटरस्पोर्ट्स (एलएसटी-डब्ल्यूएस) और पावर बोट हैंडलिंग टिलर (पीबीएच-टी) ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से झारखंड के जलाशयों, जलप्रपातों के नजदीक रहने वाले स्थानीय नाविकों और पर्यटन मित्रों को इसे सीखने में प्राथमिकता देगी. लाइफ सेविंग टेक्निक का पूरा प्रोग्राम कुल एक माह का होगा. इसमें नये प्रशिक्षुओं के साथ-साथ लाइसेंस रिवेलिडेशन या रिन्युवल का कार्यक्रम भी होगा. प्रशिक्षण की शुरुआत 16 जून से होगी. 16 जून से 28 जुलाई तक 4 बैच में ये ट्रेनिंग दी जाएगी. 16 जून से 26 जून तक चलने वाले प्रोग्राम में 30 नये प्रशिक्षुओं को मौका मिलेगा, जबकि 20 ऐसे कैंडिडेट होंगे, जिनके पास पूर्व से लाइसेंस हो. इसी तरह से 28 जून से 8 जुलाई तक चलने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम में (लाइफ सेविंग टेक्निक, रिन्युवल सहित) 30, पावरबोट हैंडलिंग के रिन्युवल के लिए 20) लोग शामिल होंगे. 10-13 जुलाई और 14-17 जुलाई वाले प्रोग्राम में भी 55-55 कैंडिडेट (सभी रिन्युक्ल) के लिए शामिल होंगे. चयन के लिए नाविकों और पर्यटन मित्रों को पूर्ण तैयारी आनी जरूरी है. 3 मिनट में 100 मीटर की तैराकी आवश्यक पात्रता है. उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2023 को न्यूनतम 18 और अधिकतम 50 वर्ष तक होनी चाहिए. प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवार का चयन प्राथमिकता के आधार पर झारखंड के जलाशयों के 5 से 10 किमी की दूरी पर रहने वाले स्थानीय नाविकों और पर्यटन मित्रों को "पहले आये पहले पाये" के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक आवेदकों को खेलगांव, रांची के अलावे कांके डैम, रांची और पतरातू डैम, रामगढ़ में इसकी ट्रेनिंग दी जायेगी. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/mayank-singh-aman-sahu-gangs-warning-stop-cow-smuggling-or-else-they-will-shoot-you/">अमन

साहू गिरोह के मयंक सिंह की चेतावनी – गौ तस्करी बंद करें वर्ना चुनकर मारेंगे गोली
इच्छुक कैंडिडेट निर्धारित फॉर्म भरकर पर्यटन निदेशालय, झारखंड को उपलब्ध कराएंगे. यह ट्रेनिंग पूरी तरह से निःशुल्क होगी. ट्रेनिंग के बाद सफल उम्मीदवारों को लाइसेंस दिया जायेगा, जिसकी वैधता 2 वर्षों की होगी. कैंडिडेट को 12 जून तक अपने आवेदन डाक द्वारा या हाथों हाथ निदेशालय में जमा करने होंगे. विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट https://tourism.jharkhand.gov.in/

पर जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-accident-happened-due-to-change-in-electronic-interlocking/">ओडिशा

ट्रेन हादसा : इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण हुई दुर्घटना, बोले अश्निन वैष्णव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही