Search

 
 
 

पतंजलि IAS अकादमी के निदेशक पर जानलेवा हमला, लालपुर थाना में मामला दर्ज

 
Ranchi :  पतंजलि आईएएस अकादमी के निदेशक पर जानलेवा हमला हुआ है. इसको संचालक संजय तिवारी ने लालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराया है. संजय तिवारी ने अपने संस्थान में पढ़ा रहे शिक्षक नवनीत निरंजन पर जानलेवा हमला का आरोप लगाया है. दर्ज शिकायत में कहा कि यह घटना 26 जून की रात 10 बजे की है. संस्थान के निदेशक ने बताया कि नवनीत रंजन ने नशे की हालत में उनके साथ हाथापाई की. साथ ही जान से मारने की धमकी दी और उनको गालियां देने लगा. बताया कि किसी तरह से उससे पीछा छुड़ाकर भागा और लालपुर थाना में जाकर आवेदन देकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगायी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही