Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भक्ति, सत्संग, सेवा, सुमिरन से ही जीवन होगा सफल : स्वामी सदानंद जी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वावधान में मंगलवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया. गुरुजी महाराज के आगमन के बाद दीप प्रज्वलित कर गुरुजी श्री स्वामी सदानंद जी महाराज को गुरु पूर्णिमा महोत्सव की बधाई दी गयी. संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी ने गुरुजी सदानंद जी महाराज को माला एवं पगड़ी पहनाकर और संस्था के सदस्य दिलीप अग्रवाल ने दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मानित किया. गुरुजी महाराज ने कहा कि सत्संग, सेवा, सुमिरन से ही मानव जीवन को हम उपयोगी बना सकते हैं. जीवन को सार्थक बना सकते हैं. वरना यह जीवन तो पशुओं से भी खराब है. क्योंकि पशुओं का शरीर तो मरने के बाद भी काम में आता है, लेकिन इस मानव जीवन का तो उपयोग मरने के पहले ही है. मरने के बाद तो इसकी कुछ भी कीमत नहीं होती है.

अपना घर का अवलोकन किया

संस्था के संस्थापक श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज पुंदाग स्थित संस्था निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर एवं बन रहे मंदबुद्धि सतगुरु कृपा अपना घर का अवलोकन किया. सदानंद जी महाराज ने 16 जुलाई को 11 निर्धन जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह कराने की घोषणा की एवं रांची शहर में लाचार असहाय अपाहिज रोगियों के लिए अपना घर की स्थापना करने का भी आदेश दिया. इसे भी पढ़ें – बिरसा">https://lagatar.in/trial-run-of-new-control-tower-at-birsa-munda-airport/">बिरसा

मुंडा एयरपोर्ट में नए कंट्रोल टावर का ट्रायल रन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही